logo

UGC NET Result 2023 NTA आज करेगा जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

रिजल्ट जारी करने को लेकर यह जानकारी UGC के अध्यक्ष ने ट्वीट करके दी है. UGC NET Result 2023 की अधिक डिटेल्स जानने के लिए पढिये पूरी खबर ....
 
UGC NET Result 2023 NTA आज करेगा जारी, यहाँ से करे डाउनलोड 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 13 अप्रैल, 2023 को UGC NET Result 2023 का रिजल्ट जारी करेगी. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से रिजल्ट (UGC NET Result 2023) चेक कर सकते हैं. रिजल्ट (UGC NET Result) जारी करने को लेकर यह जानकारी UGC के अध्यक्ष ने ट्वीट करके दी है.

UGC के अध्यक्ष, ममिदाला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए रिजल्ट (UGC NET Result 2023) जारी करने की तारीख की पुष्टि की है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “NTA कल तक UGC-NET के नतीजों की घोषणा करेगा. विवरण के लिए आप कृपया https://ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.” इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ पर क्लिक करके भी UGC NET Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट (UGC NET Result 2023) देख सकते हैं.

इससे पहले UGC NET 2023 की फाइनल आंसर की पिछले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी.

यह भी पढ़े: Jio Work From Home Job: जिओ दे रहा है वर्क फ्रॉम होम का ऑफर! सैलरी मिलेगी 45000 रूपये

UGC NET 2023 की परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च तक 83 विषयों के लिए 5 चरणों में आयोजित की गई थी. इसमें कुल 8,34,537 उम्मीदवार शामिल हुए थे.

UGC NET Result 2023 ऐसे करें चेक
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध UGC NET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका UGC NET Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
UGC NET Result 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

यह भी पढ़े: FCI Bharti 2023: 5वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पंचकुला में महाप्रबंधक नौकरी रिक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

यह भी पढ़े: ITBP New Bharti 2023:आईटीबीपी ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर व अन्य पदों पर भर्ती करने का लिया फैसला, मिलेगी 85000 रुपये सैलरी

click here to join our whatsapp group