logo

SSC GD: जल्द जारी होंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

SSC GD: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 की तैयारी करने वाले अभ्यार्थी अब तैयारी करना शुरू कर दें। परीक्षा कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ssc.nic.in नामक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
 
SSC GD
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, SSC GD: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। परीक्षा अगले महीने 20 फरवरी को होगी और इस परीक्षा के लिए 47 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक-दो दिन में या फरवरी के पहले हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। अगर परीक्षा इतने बड़े पैमाने पर है तो एडमिट कार्ड भी जल्द से जल्द जारी किए जाएंगे, ताकि अगर कोई समस्या आए तो उसका समाधान किया जा सके। हम आपको बता दें कि परीक्षा अगले महीने 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1, 5, 6, 7, 11, 12, 2024 को अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

आपको बता दें कि पिछले तीन साल के बाद यह पहली बार है, जब एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट आई है। वर्ष 2022 में 5415938 अभ्यर्थियों ने और वर्ष 2021 में 7174580 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वर्ष 2022 की तुलना में इस बार पदों की संख्या भी आधी कम कर दी गई है। वर्ष 2022 में 50,187 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जबकि इस बार भर्ती प्रक्रिया केवल 26,000 पदों के लिए की गई है। जबकि 2021 में सिर्फ 25,271 पद थे।

आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में जीडी कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन के 26146 रिक्त पद भरे जाएंगे। चयनित लोगों को टियर 3 वेतनमान मिलेगा - (21,700-69,100 रुपये)

इसमें बीएसएफ के 6,174 पद, सीआईएसएफ के 11,025, सीआरपीएफ के 3,337, एसएसबी के 635, आईटीबीपी के 3,189, असम राइफल्स के 1,490, एसएसएफ के 296 पद हैं। पुरुषों के लिए कुल 23,347 पद और महिलाओं के लिए कुल 2,799 पद हैं। पुरुषों के लिए 9,626 पद और महिलाओं के लिए 1,183 पद आरक्षित नहीं हैं।

CTET 2024: 13 मिनट पहले लीक हुआ सीटेट का परीक्षा पेपर, आरोपी हुआ गिरफ्तार