logo

NEET का एग्जाम पैटर्न हुआ जारी, देखिये मार्किंग स्कीम !

NEET Exam Pattern 2023- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए सूचना विवरणिका के साथ नीट 2023 परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। देखिये एग्जाम पैटर्न...
 
NEET का एग्जाम पैटर्न हुआ जारी, देखिये मार्किंग स्कीम !

NEET Exam Pattern 2023- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए सूचना विवरणिका के साथ नीट 2023 परीक्षा पैटर्न (NEET 2022 Exam Pattern) जारी कर दिया है। एजेंसी सूचना विवरणिका में नीट 2023 परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्रदान करती है जिस पर इस लेख में विस्तार से जानकारी दी गई है।

नीट परीक्षा पैटर्न 2023 (NEET Exam Pattern 2023) के भी पहले जैसे ही रहने की संभावना है। नीट परीक्षा पैटर्न 2023 के बारे में लेटेस्ट अपडेट इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। तब तक संदर्भ के लिए संभावित नीट परीक्षा पैटर्न 2023 (NEET Exam Pattern 2023) को जान लेते हैं।
  

SSC GD के उमीदवारों के लिए बड़ी खबर, एडमिट कार्ड हुआ रिलीज़, जानिए किस दिन होगी आपकी परीक्षा !

NEET Exam Pattern 2023 - मार्किंग स्कीम, विषय वार मार्क्स वितरणनीट परीक्षा पैटर्न 2023 (NEET Exam Pattern 2023 in Hindi) जारी - मार्किंग स्कीम, विषय वार मार्क्स वितरण
नीट यूजी एग्जाम में 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। नीट प्रश्न पत्र में पेपर को प्रत्येक विषय के लिए दो खंडों - खंड A और B में विभाजित किया जाता है। पेपर के खंड A में 35 प्रश्न, जबकि सेक्शन बी में 15 प्रश्न होते हैं। इन सेक्शन बी के 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवार किसी भी 10 का उत्तर दे सकते हैं, जिसका अर्थ है उम्मीदवारों को कुल 180 प्रश्नों के उत्तर देंगे होते हैं।


जो मेडिकल अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस या अन्य चिकित्सा कोर्सेज को करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें अपनी तैयारी के प्रयासों के साथ NEET परीक्षा पैटर्न 2023 (NEET Exam Pattern 2023) को जरूर चेक करना चाहिए। नीट परीक्षा पैटर्न 2023 (NEET Exam Pattern 2023) में प्राधिकरण द्वारा परीक्षा, पेपर के प्रकार, पेपर की भाषा, परीक्षा अवधि, प्रश्न प्रकार, आधिकारिक अंकन योजना आदि के बारे में पूरा विवरण दिया जाता है। ऐसे में नीट परीक्षा पैटर्न 2023 को अच्छे से समझे बिना नीट 2023 की तैयारी अपर्याप्त होगी।

नीट 2023 परीक्षा पैटर्न से परिचित हो जाने से तैयारी के प्रयासों को मजबूती मिलती है क्योंकि उम्मीदवारों को इस बात का अंदाजा हो जाता है कि परीक्षा में कैसे प्रश्न आ सकते हैं, उन्हें हल करने में कितना समय लग सकता है। नीट परीक्षा पैटर्न 2023 का विवरण नीचे दिया गया है।

नीट एग्जाम पैटर्न 2023 - ओवरव्यू एग्जाम पैटर्न से जुड़े फैक्टर्स

विवरण

एनटीए नीट परीक्षा की तारीख

7 मई 2023

परीक्षा का मोड

पेन और पेपर आधारित (ऑफलाइन). उम्मीदवारों को एक काले या नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन के साथ उत्तरों को चिह्नित करने के लिए एक ओएमआर शीट दी जाती है।

परीक्षा अवधि

3 घंटे

भाषा/माध्यम

अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, ओड़िया, कन्नड़ पंजाबी, मलयालम और उर्दू

प्रश्नों के प्रकार

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्नों की कुल संख्या

कुल 200 प्रश्न होंगे जिसमे से उम्मीदवारों को केवल 180 प्रश्न के उत्तर देने हैं।

पूर्णांक

720 अंक

मार्किंग स्कीम

हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे;
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा;
अनुत्तरित प्रश्न के लिए न कोई अंक दिया जाएगा और न ही काटा जाएगा
एनटीए नीट पेपर पैटर्न 2023 (NTA NEET Paper Pattern 2023) - परीक्षा के खंड और कुल अंक

कुल अंक के साथ NEET 2023 अंकों के अनुभाग-वार वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से इसकी जांच कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में NEET अनुभाग-वार प्रश्नों की संख्या और कुल अंकों का उल्लेख है। NEET 2023 परीक्षा पैटर्न में, कुल प्रश्नों की संख्या में बदलाव किया गया है जिसे इस लेख में अपडेट किया गया |

नीट एग्जाम पैटर्न के अनुसार, नीट प्रश्न पत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा (निगेटिव मार्किंग), इसलिए छात्र परीक्षा में प्रश्न हल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें। भाषा का माध्यम या पसंद उम्मीदवार पर निर्भर करता है क्योंकि नीट प्रश्न पत्र 2023 को 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। यह ध्यान में रखना होगा कि क्षेत्रीय भाषा का चुनाव नीट परीक्षा केंद्र के आधार पर किया जाएगा। 

नीट 2023 के लिए उपलब्ध क्षेत्रीय भाषाएं
मीडियम

नीट परीक्षा केंद्र

अंग्रेजी और हिंदी

सभी परीक्षा शहरों और केंद्रों पर

अंग्रेजी और उर्दू

सभी परीक्षा शहरों और केंद्रों पर

असमिया

केवल असम के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

बंगाली

केवल पश्चिम बंगाल के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

गुजराती

केवल गुजरात, दमन, दादरा और नगर हवेली के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

मराठी

केवल महाराष्ट्र के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

तमिल

केवल तमिलनाडु के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

तेलुगु

केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

ओड़िया

केवल ओडिशा के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

कन्नड़

केवल कर्नाटक के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध

नीट 2023 परीक्षा पैटर्न - भाषा चुनने के लिए दिशानिर्देश
नीट आवेदन पत्र 2023 भरने के दौरान प्रश्न पत्र के मीडियम अर्थात किस भाषा में प्रश्न पत्र चाहिए, का विकल्प अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए।

उम्मीदवारों द्वारा एक बार इस विकल्प का प्रयोग किए जाने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता है।

अंग्रेजी भाषा का चयन करने वाले उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में ही नीट 2023 टेस्ट बुकलेट प्रदान किया जाएगा।

हिंदी भाषा का चयन करने वाले छात्रों को अंग्रेजी और हिंदी में अर्थात एक द्विभाषी परीक्षा पुस्तिका (टेस्ट बुकलेट) प्रदान की जाएगी।

क्षेत्रीय भाषाओं का चुनाव करने वाले सभी उम्मीदवारों को भी उनकी चयनित क्षेत्रीय भाषा और अंग्रेजी में एक द्विभाषी टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी।

किसी भी प्रश्न के अनुवाद में किसी अस्पष्टता के मामले में, NEET 2023 प्रश्न पत्र के अंग्रेजी संस्करण में लिखे शब्दों को अंतिम माना जाएगा।

नीट परीक्षा पैटर्न 2023: OMR शीट भरने के निर्देश
परीक्षा में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए, उम्मीदवारों को नीट ओएमआर शीट 2023 भरने के निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए।


एनटीए के दिशानिर्देशों के अनुसार, नीट के सभी उत्तरों को बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करके चिह्नित किया जाना है।

एनईईटी 2023 परीक्षा हॉल के अंदर अधिकारियों द्वारा बॉलपॉइंट पेन प्रदान किया जाएगा।

उम्मीदवारों को नीट ओएमआर शीट 2023 पर टेस्ट बुकलेट कोड को चिह्नित करना होगा, क्योंकि इसमें विफल होने से उम्मीदवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

टेस्ट बुकलेट में रफ कार्य के लिए दिए गए स्थान पर ही कच्चे काम किये जाने चाहिए।

NEET 2023 पेपर पैटर्न के अनुसार, एक बार ओएमआर शीट में चिह्नित कर दिए गए उत्तर को मिटाया नहीं जा सकता है।

नीट परीक्षा पैटर्न: पेपर विश्लेषण
मेडिकल प्रवेश परीक्षा के संपन्न हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को नीट विश्लेषण 2023 के बारे में पता करना चाहिए। प्रश्नों के कठिनाई स्तर को जानने और नीट 2023 परीक्षा में अपने प्रदर्शन को आंकने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के लिए पेपर एनालिसिस महत्वपूर्ण है।

परीक्षा के बाद नीट 2023 स्कोर की गणना कैसे करें?
उम्मीदवार नीट आंसर की 2023 जारी होने के बाद परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों के अनुसार, नीचे दिए गए फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं और अपने अपेक्षित स्कोर की गणना कर सकते हैं। नीट 2022 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवार परिणाम जारी होने से पहले ही अपेक्षित स्कोर की गणना कर सकते हैं और अपने मेडिकल कॉलेज का अनुमान लगा सकते हैं। पिछले साल की नीट कटऑफ को चेक कर लेने से, अभ्यर्थियों को सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस के लिए एनईईटी में आवश्यक न्यूनतम अंकों के बारे में भी पता चल जाएगा और वे अपने अंकों का विश्लेषण करने के बाद इसके लिए आश्वस्त भी हो सकते हैं।

NEET स्कोर की गणना करने का फॉर्मूला:

नीट स्कोर 2023 = (सही उत्तर X 4) - (गलत उत्तर X 1)

SSC CGL के लिए 7500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, देखे एक click में...

Frequently Asked Question (FAQs)
1. नीट परीक्षा पैटर्न 2023 जानना क्यों महत्वपूर्ण है?
तैयारी के प्रारंभिक चरण में नीट 2023 परीक्षा पैटर्न को जानने से निश्चित रूप से नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के स्तर को बढ़ावा मिलेगा।

2. NEET परीक्षा पैटर्न 2023 में क्या-क्या विवरण दिया हुआ होगा?
नीट 2023 परीक्षा पैटर्न में परीक्षा का स्तर, पेपर का प्रकार, भाषा, समयावधि, प्रश्नों का कठिनाई स्तर, आधिकारिक मार्किंग स्कीम आदि के बारे में जानकारी दी जाती है।

3. आधिकारिक NEET 2023 अंकन योजना क्या है?
आधिकारिक नीट मार्किंग स्कीम 2023 के अनुसार, सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत प्रयास के लिए एक अंक काटा जाएगा।

click here to join our whatsapp group