Government Job: सरकार ने यूवाओं को दिया बेहतरीन मौका केवल 25 रुपये का फॉर्म भरकर पा सकते है ये नौकरी, जल्दी करे अपलाई
UPSSSC Job Recruitment 2023:दो भी यूवाआ 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी करने की सोच रहे है उनके लिए ये एक अहम खबर होने वाली है।क्योकि सरकार ने बहुत से पदो पर भर्तीया निकाली है। आगे हम आपको इस भर्ती के बारे में पुरी जानकारी देने वाले है।
Haryana Update: 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद कई युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं. ऐसे में इन युवाओं के लिए आज हम काम की खबर लेकर आए हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए युवाओं की उम्र 18 साल होनी चाहिए. सिलेक्शन के बाद 20 हजार 200 रुपये तक सैलरी मिलेगी. यह भर्तियां UPSSSC ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए निकाली हैं.
कुल पदों की संख्या 477 है. आवेदन फॉर्म भरने का शुल्क सिर्फ 25 रुपये निर्धारित की गई है.
आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा. UPSSSC Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2023 से शुरू होगी.
इसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. 4 अगस्त तक शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
भर्ती के लिए मांगी गई कुछ जरूरी योग्यताएं-
अभ्यर्थी के पास UPSSSC का स्कोर कार्ड होना चाहिए. 12वीं पास पुरुष की हाइट 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए.
इसके अलावा पुरुषों के लिए 79 सेंटीमीटर से 84 सेंटीमीटर तक चेस्ट का साइज होना चाहिए. पुरुषों को 27 मिनट में 4.8 किलोमीटर जबकि महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी.
भर्ती पदो के बारे में पुरी जानकारी-
कुल पदों की संख्या – 477
अनारक्षित 225 पद
एससी के लिए – 93 पद
एसटी के लिए – 13 पद
ओबीसी के लिए – 99 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए – 47 पद