logo

Haryana Govt Jobs: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अगले 6 महीने में मिलेगी 60 हजार नौकरियां

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अलग से भर्ती की जा रही है, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के लिए तत्काल जरूरत के लिए भर्ती कर रहा था
 
हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी,अगले 6 महीने में मिलेगी 60 हजार नौकरियां

Haryana Govt Jobs: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि परिवार पहचान पत्र गरीब व्यक्ति की स्थायी सहायता का दस्तावेज है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री आज परिवार पहचान पत्र "ताऊ से पूछो" चैट बॉट वेब और व्हाट्सअप पोर्टल का उद्धघाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 2005 से 2014 तक के शासनकाल में केवल 81 हजार नौकरियां दी गई थीं जबकि हमारी सरकार ने 2014 से 2023 से अब तक लगभग साढ़े आठ साल में 1 लाख 2 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं और आगामी 6 महीनों में 60 हजार पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी।

कांग्रेस सरकार के समय जो भर्तियां हुईं उनमें पारदर्शिता का अभाव था जिसके चलते करीब एक दर्जन विभिन्न विभागों से संबंधित पदों पर हुई भर्तियों को न्यायालय ने रद्द किया, जिनमें वर्ष 2006 में 1983 पीटीआई की भर्ती, 2007 में 786 नहरी पटवारी,  437 एलडीसी, 2013 में 102 कृषि निरीक्षक, जेई (सिविल) 381 की भर्तियों सहित अन्य भर्तियां शामिल हैं।

वर्तमान सरकार में पारदर्शिता व मेरिट के चलते एक भी भर्ती रद्द नहीं हुई है। हमने सिस्टम को पारदर्शी बनाया है और सरकारी भर्तियों में पेपर लीक व अन्य गड़बड़ी करने वाले लगभग 700 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Also Read This News : हरियाणा के रेल यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले, धार्मिक स्थलों के लिए मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अलग से भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के लिए तत्काल जरूरत के लिए भर्ती कर रहा था

अब प्राइवेट सेक्टर के उद्यमियों को भी पेशकश की गई है कि चाहे तो वे भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से मैनपावर की मांग कर सकते हैं। प्राइवेट क्षेत्र से 150 लोगों की हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती के लिए मांग आई है। 

विपक्ष दल के नेताओं द्वारा बार-बार पोर्टल खोलने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि हमारे विधायकों ने ग्राम दर्शन व नगर दर्शन के पोर्टल कई बार खोले हैं और उनके माध्यम से अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग भी भेजी है।  विपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो ग्राम दर्शन पोर्टल तीन साल में केवल 2 बार ही खोला है जो दर्शाता है कि वे  जनता के प्रति कितने गंभीर हैं। 

उन्होंने कहा कि भिवानी व पलवल जिलों में उनके जनसंवाद कार्यक्रम को जबरदस्त समर्थन मिला है। ई -टेंडरिंग की व्यवस्था से लोग खुश हैं। अब कोई भी उन पर ऊँगली नहीं उठा सकता कि विकास कार्यों में गड़बड़ी हुई है।

Also  Read This News : Haryana Group C Jobs: अब 12वीं पास पा सकेंगे नौकरी, हरियाणा में ग्रुप-सी की भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव

उन्होंने कहा कि 1 से 3 मई तक कुरुक्षेत्र जिले में उनका अगला जनसंवाद कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सरकार से भेजे गए 1 रुपये में से 1 रूपया ही विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है या नहीं जिस पर जनता ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट से कार्यों में पारदर्शिता आई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार संत महापुरषों के जन्म दिवस को भव्य तरीके से मना रही है ताकि उनके जीवन व आदर्शों से लोग प्रेरणा ले सकें। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को कैथल जिले के धनौरी गांव में धन्ना भगत जयंती मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ भी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। इसके अलावा 4 मई को करनाल में महंत गुरु गोरखनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न मंडियों में अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से 32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा 2 लाख 12 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है।

किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि बेमौसमी बारिश से हुए फसली नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए जा चुके हैं। 13 लाख एकड़ भूमि की गिरदावरी हो चुकी है। अगले माह तक मुआवजा दे दिया जायेगा।

Also Read This News : HPSC Recruitment: हरियाणा में ट्रेजरी ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए बचे केवल 8 दिन, फटाफट करें आवेदन

click here to join our whatsapp group