logo

Chandigarh Police Constable Recruitment 2023: खुशखबरी! चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल के 700 पदों भर्ती, जाने योग्यता, सैलेरी समेत पूरी डिटेल

Chandigarh Police Constable bharti 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूटी प्रशासन ने 700 कांस्टेबल की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। चंडीगढ़ पुलिस अगले एक दो दिन में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है

 
Chandigarh Police Constable

Chandigarh Police Constable Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूटी प्रशासन ने 700 कांस्टेबल की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। चंडीगढ़ पुलिस अगले एक दो दिन में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। ये भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल के तहत होगी। शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा।

ऑनलाइन आवेदेन के लिए होगा एक महीने का समय

ऑनलाइन आवेदन के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। हाल ही में यूटी एडवाइजर की अध्यक्षता में डीजीपी के साथ हुई बैठक में भर्ती प्रक्रिया को रिकार्ड समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। चयनित कैंडिडेट्स को अक्टूबर में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा।

केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत 2024 आम चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस में करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। 2018 के बाद पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती होगी।

बिहार के दीप्टी CM तेजस्वी के खिलाफ आज सुनवाई, गुजरातियों को 'ठग' कहने का था मामला!

खेल कोटे से 50 और आइटी विंग में 180 कांस्टेबल भर्ती होंगे

कांस्टेबल भर्ती में खेल कोटे की सीटों पर भी भर्ती की जाएगी। करीब 50 पदों को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों से भरा जाएगा। यह भर्ती सामान्य भर्ती से अलग होगी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया साथ-साथ चलेगी। चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल(आइटी) का अलग से कैडर बनाने की योजना है।

आज भी बंद रहेगा शेयर बाज़ार,स्टॉक मार्केट में लगातार तीसरे दिन काम नहीं!

वहीं IT एक्सपर्ट के लिए 180 कांस्टेबल भर्ती होंगे, जो कि यूटी पुलिस के आइटी सिस्टम को संभालेंगे। सामान्य कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं होगी, लेकिन कांस्टेबल(IT) विंग के लिए बीटेक की डिग्री हो सकती है।

हमारे साथ व्हट्सऐप पर जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Click Here
Facebook पर जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Click Here
हमें आप अपनी बात या खबर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं- haryanaupdate2022@gmail.com
साथ ही अन्य खबरों को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़े - Click Here

ASI के 43 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से 2022 में 49 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इस भर्ती में 15 हजार युवाओं ने आवेदन किया, लेकिन लिखित परीक्षा में ही 30 उत्तीण हो पाए। फिजिकल के बाद सिर्फ छह उम्मीदवारों को इसी हफ्ते ASI का ऑफर लेटर दिया गया है। उधर, पुलिस विभाग जल्द ही 43 खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। नवंबर तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

  • अगले हफ्ते से आनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
  • जुलाई अंत में पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा आवेदन कर सकेंगे।
  • महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पोस्ट रिजर्व होंगी।
  • सितंबर मध्य तक शारीरिक परीक्षा आयोजित होगी।
  • चयनित कांस्टेबल की सारंगपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग शुरू होगी।

डीजीपी प्रवीर रंजन ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के 700 पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले दो-तीन दिनों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। पहली बार पुलिस विभाग इतने बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रहा है। विभाग कांस्टेबल IT विंग में भी नई भर्ती का प्रपोजल तैयार कर रहा है। एएसआइ के लिए भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके अलावा प्रशासक के सलाहकार डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यूटी प्रशासन चंडीगढ़ पुलिस में पहली बार बड़ी संख्या में कांस्टेबल भर्ती करने जा रहा है। भर्ती को रिकार्ड समय में और पूरी पारदर्शिता में पूरा किया जाएगा। युवाओं के लिए चंडीगढ़ में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। खिलाड़ियों को भी भर्ती में कोटा तय किया गया है।

click here to join our whatsapp group