Haryana School : लड़के व लड़कियों को अब एक साथ पढ़ाया जाएगा नही बदले जाएंगे स्कूल, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
यदि आप भी हरियाणा सरकारी स्कूल समाचार पढ़ते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।
Haryana सरकार ने स्कूलों में सह-शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसलिए राज्य में फिर से सरकारी स्कूलों को मर्ज करने की योजना बनाई जा रही है। यह नीति लड़कों और लड़कियों के प्राइमरी स्कूलों को मर्ज कर सकती है।
प्राइमरी स्कूल जल्द ही किया जा सकता है मर्ज शिक्षा विभाग ने भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से प्राथमिक स्कूलों का रिकॉर्ड मांगा है, जिस पर जल्द ही एक महत्वपूर्ण निर्णय भी हो सकता है। फिलहाल, शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर स्कूलों का रिकॉर्ड मांगा है। इन रिकार्डो में लड़के और लड़कियों के प्राथमिक स्कूलों की दूरी, दोनों स्कूलों में लड़के और लड़कियों की संख्या आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
Amazon Offers: 48 हजार वाली LED सिर्फ 8000 रुपए में, Amazon पर चल रहा है धाकड़ ऑफर, लिंक खबर में मिलेगा
प्राथमिक स्कूलों से मांगा गया रिकॉर्ड बताता है कि जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षा विभाग इस पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। यदि सब कुछ सही रहा, तो इस योजना को जल्द से जल्द अमलीजामा भी मिल सकता है। शिक्षा विभाग ने कहा कि लड़के और लड़कियों के प्राथमिक स्कूलों की दूरी 100 मीटर से अधिक या 1 किलोमीटर से कम है। साथ ही स्कूलों का नाम, कोड, विद्यार्थियों की संख्या और स्कूल से दूरी का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस योजना की व्यापक तैयारी होगी और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।