logo

HPSC ADO Admit Card 2022: हरियाणा एडीओ एडमिट कार्ड रिलीज, जानिए कब होगी परीक्षा

HPSC ADO Admit Card 2022: उम्मीदवार अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और ए -4 आकार के पेपर पर उसी का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट ले सकते हैं।  

 
HPSC ADO Admit Card 2022: हरियाणा एडीओ एडमिट कार्ड रिलीज, जानिए कब होगी परीक्षा 

HPSC ADO Admit Card 2022: हरियाणा एडीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज हो चुके हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग (Haryana Public Service Commission, HPSC) ने एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर एग्जामिनेशन (Haryana Agricultural Development Officer, examinationADO) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को अपलोड कर दिया गया है।

 

 

उम्मीदवार अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और ए -4 आकार के पेपर पर उसी का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट ले सकते हैं।  

'

आयोग 16 अक्टूबर, 2022 को एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर (ग्रुप-बी) (Agricultural Development Officer, Administrative Cadre, Group-B) परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित करेगा।

हरियाणा एडीओ परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-hpsc.gov.in पर जाएं।

इसके बाद, कृषि विकास अधिकारी (प्रशासनिक संवर्ग) (ग्रुप-बी) के पदों के लिए उनके प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के संबंध में लिंक पर क्लिक करें।

अब आपको एक नई विंडो में एचपीएससी एडीओ एडमिट कार्ड / शेड्यूल 2022 अपडेट मिलेगा। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।

हरियाणा एडीओ परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी इस बात का ध्यान दें कि प्रवेश पत्र के साथ-साथ परीक्षा के लिए एक वैलिड फोटोआईडी साथ जरूर लेकर जाएं।

इसके तहत, अभ्यर्थी वोटरआईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कोई भी डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं। वहीं इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (Haryana Public Service Commission, HPSC) इस भर्ती अभियान का आयोजन एग्रीकल्चर एंड Farmer वेलफेयर डिपार्टमेंट (Agriculture and Farmer Welfare Department), हरियाणा में ग्रुप-बी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


# HPSC ADO Admit Card 2022 # HPSC ADO exam 2022 # hpsc # gov # in # HPSC ADO Admit Card 2022 # HPSC # Agricultural Development # Officer admit card 2022 # हरियाणा एडीओ एडमिट कार्ड 2022

click here to join our whatsapp group