logo

DU Admission 2022: DU में Admission के लिए दूसरे चरण की च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू, करें ऐसे अप्लाई

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में डीयू सीएसएएस एडमिशन (DU CSAS admission 2022) की ऑनलाइन प्रीफ्रेंस फिलिंग की सुविधा आज, 26 सितंबर से शुरू करेगा।
 
DU Admission 2022: DU में Admission के लिए दूसरे चरण की च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू, करें ऐसे अप्लाई 

DU Admission 2022: डीयू एडमिशन फेज 2 (DU admission phase 2) में वरीयता भरना की प्रक्रिया शामिल है। यह प्रक्रिया पंजीकृत छात्रों के लिए 10 अक्टूबर 2022 तक डीयू प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

 

DU में एडमिशन की सोच रहे छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे DU Entrance 2022 चरण 2 के दौरान अधिक से अधिक कार्यक्रम और कार्यक्रम और कॉलेज कॉम्बिनेशन का चयन करें। प्रोग्राम-स्पेशफिक मेरिट स्कोर का गणना  विश्वविद्यालय द्वारा पात्रता मानदंड के अनुसार की जाएगी, और उम्मीदवारों को वरीयता देने से पहले अपने अंकों की पुष्टि करनी होगी। 

 

ALos Read this News- Online Education: ऑनलाइन डिग्री वालों के बड़ी अपडेट, UGC ने किया ये बड़ा ऐलान

 

 

DU शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के सीयूईटी UG 2022 स्कोर कार्ड में एनटीए द्वारा घोषित विषय आधारित सामान्यीकृत अंकों पर विचार करेगा।

Du की वेबसाइट पर जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक डीयू की पहली एडमिशन लिस्ट 2022 10 अक्टूबर 2022 को ugadmission।uod।ac।in पर जारी की जाएगी। 

Delhi University


दिल्ली यूनिवर्सिटी में DU CSAS के जरिए डीयू एडमिशन की प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में DU CSAS 2022 आवेदन फॉर्म, प्रोग्राम का चयन और वरीयताएं भरना, DU सीट आवंटन और डीयू में एडमिशन शामिल है। 

Also Read this News- UGC NET फेज 3 एडमिट कार्ड हो सकते हैं जारी, जानिए कब से शुरू होगा तीसरा चरण

वहीं बनारस हिंदी यूनिवर्सिटी में एडमिशन पोर्टल को 20 सितंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। यहां भी प्रीफ्रेंस एंट्री की ऑनलाइन फीलिंग की प्रक्रिया 26 सिंतबर से शुरू होंगी। बीएचयू  में आवेदन पत्र भरने और वरीयता जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर है।


बता दें कि एनटीए ने 16 सितंबर को सीयूईटी यूजी रिजल्ट (CUET UG result 2022) की घोषणा की थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी सहित देश के तमाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन इस साल से सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर मिलेगा। 
 

click here to join our whatsapp group