स्वस्थ परिवार बनाने के लिए हिसार के लोगों के लिए सुनेहरा मौका, इंपीरियल कॉलेज, पतंजलि व अखिल भारतीय सेवा संघ आयोजित कर रहा है कैंप
हिसार। आज के दौर में अच्छे खानपान से लेकर योग-व्यायाम का महत्व हर किसी को कोरोना काल में ही समझ आया। छोटे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्गों तक हर किसी ने अपनी दिनचर्या में योग-व्यायाम व अच्छे खानपान को शामिल किया। जिससे इस महामारी से निपटा जा सके।
वहीं वक्त बीतने के साथ व महामारी का आतंक कम होने के साथ ही हर कोई अपनी दिनचर्या में फिर से पहले की तरह ही वयस्त होने लगे हैं। अपने जीवन से एक बार फिर से योग व व्यायाम को कम करते जा रहे हैं। समय की कमी व वयस्त जीवन के चलते इसे फिर से अनदेखा किया जा रहा है। जिस कारण से इसका महत्व फिर से लोगों को समझाना जरूरी हो चुका है, और इसके महत्व को समझाने व फिर से स्वस्थ्य जीवन की राह में ले जाने के लिए इंपीरियल महाविद्यालय हिसार के साथ साथ अखिल भारतीय सेवा संघ एंव पतंजलि योग समिति हिसार ने बेड़ा उठाया है।
परिवार द्वारा बुधवार 27 अप्रैल से रविवार, 1 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर के आयोजन किया जा रहा है। जिसके सफल आयोजन के लिए इंपीरियल महाविद्यालय से डायरेक्टर नरेन्द्र सिंगल, डॉ कुलदीप आर्य और प्रो सत्य सुरेंद्र सिंगला एवं अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रधान विनोद गोयल, पतंजलि योग समिति हिसार से मुकेश कुमार ,जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान राम पार्क योग कक्षा, डॉ प्रताप यादव सेवानिवृत्त कृषि विभाग हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि बुधवार दिनांक 27 अप्रैल से 1 मई 2022 तक पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
निशुल्क जांच शिविर का आयोजन ः
जिसमें आगंतुक योग साधकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। योग का साहित्य, प्रतिदिन जलपान, नि:शुल्क बीपी ,शुगर आदि की चेकिंग का भी प्रबंध किया जाएगा। शिविर के अंतिम दिन हवन के साथ सबको जीवन में योग अपनाने का संकल्प भी करवाया जाएगा।
कर्माचरियों के लिए खास क्रियाएं ः
सरकारी कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार ने 15 मिनट का ब्रेक घोषित किया है। योग शिविर में कर्मचारियों को बताया जाएगा कि 15 मिनट में कौन कौन सी योग क्रियाएं की जा सकती हैं।
शिविर में जनसाधारण के साथ-साथ इंपीरियल महाविद्यालय के स्थानीय विद्यार्थी, महाविद्यालय प्रबंधन समिति, अखिल भारतीय सेवा संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, योग- शिक्षक और योग -साधक इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शिविर के बाद योग कक्षा आयोजित की जाएगी ताकि पूरे साल भर योग साधक योग करके बीमारी एवं बुराइयों का समाधान प्राप्त कर सकें।
- प्रो. सत्य सुरेंद्र सिंगला, डायरेक्टर इंपीरियल महाविद्यालय, हिसार।
ये खबर जरूर पढ़ें...