logo

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू,'नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खोया'- राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा का उद्घाटन करेंगे। ये यात्रा कई राज्यों से गुजरने के बाद कश्मीर में समाप्त होगी।
 
Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू, 'नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खोया'- राहुल गांधी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update. Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 150 दिनों तक चलेगी, यह यात्रा लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

 

Also Read this News- PM Kisan: पीएम किसान की 12वीं किस्त के लिए चैक करे खाता, ये लिखा मिलता है तो आने वाले हैं पैसे

 

भारत जोड़ो 2024 के आम चुनाव से पहले लोगों में जागरूकता पैदा करने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एक जन आंदोलन है। इस भारत जोडो यात्रा के दौरान मार्च, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Also Read This News- PM Kisan Scheme: किसान कर रहे हैं 12वीं किस्त का इंतजार, नहीं आयेगा पैसा! सरकार ने दी जानकारी

priyanka gandhi wadra

आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा।

प्रियंका गांधी ने की थी लोगों से जुड़ने की अपील
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा पर बात की थी। उन्होंने लोगों से इस यात्रा से जुड़ने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोग महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर एकजुट होंगे।