logo

Flood : खतरे के निशान से ऊपर सरयू व राप्‍ती नदी, सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट पर

भारी वर्षा का असर नदियों के जलस्तर पर नजर आ रहा है। सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर बह रही थी। राप्ती नदी ने इस साल पहली बार चेतावनी बिन्दु को पार कर लिया।
 
Flood : खतरे के निशान से ऊपर सरयू व राप्‍ती नदी, सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट पर

Haryana Update.

 

दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इसी तरह खतरे के निशान से ऊपर बह रही रोहिन नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। जलस्‍तर में लगातार वृद्ध‍ि को देखते हुए प्रशासन‍िक महकमा अलर्ट हो गया है।

 

Also Read this News- Babar Azam troll: बाबर आजम को भी ट्रोलर्स ने पेट कम करने की दी सलाह

दो गांव हुए जलमग्‍न

नदी खतरे के निशान से एक सेमी नीचे बह रही है। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गोला तहसील के दो गांव जलमग्न हो गए हैं। लोगों के आवागमन के लिए एक-एक मझौली नाव लगाई गई है।

लगातार बढ़ रहा है सरयू नदी का जलस्‍तर

अयोध्या पुल के पास सोमवार की शाम पांच बजे सरयू नदी का जलस्तर 93.15 मीटर रिकार्ड किया गया। इस नदी का खतरे का निशान 92.73 मीटर है। नदी पिछले आठ घंटे में पांच सेमी बढ़ी है। राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।

flood

आठ घंटे में नदी 11 सेमी बढ़ी है। इस नदी का चेतावनी बिन्दु 73.98 मीटर, जबकि खतरे का बिन्दु 74.98 मीटर है। राप्ती नदी चार बजे 74.21 मीटर पर बह रही थी। रोहिन नदी का जलस्तर 82.43 मीटर रिकार्ड किया गया। पिछले आठ घंटे में नदी के जलस्तर में दो सेमी की कमी आई है।

Also Read This News- Azam Khan: जौहर यूनिवर्सिटी में हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर उड़ जायेंगे आपके होश!


बढ़ाई गई तटबंधों की न‍िगरानी

जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि सतर्कता बरती जा रही है सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि गोला तहसील का ज्ञानकोल गांव मैरुंड हो गया है। लोगों के आवागमन के लिए यहां एक मझौली नाव लगाई गई है।

इसी तरह कोरिया निरंजन गांव भी सरयू नदी के पानी से घिर जाने के कारण एक मझौली नाव लगाई गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि सभी तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है।


# gorakhpur-city-local # news # state # flood in gorakhpur # Flood threat in Gorakhpur # Rapti river water level in Gorakhpur # Saryu river water level in Gorakhpur # water level of the rivers of Gorakhpur # Top uttar pradesh news # Gorakhpur news # Top gorakhpur news # Gorakhpur Top News # Gorakhpur Top 5 News # Gorakhpur Top 10 News # UP CommonManIssues # HPCommonManIssues # गोरखपुर में बाढ़ # गोरखपुर में बाढ़ का खतरा # Gorakhpur News Today # Gorakhpur Latest News # Gorakhpur Hindi News # Gorakhpur News in Hindi # Latest Gorakhpur News # Gorakhpur # News # National News # Uttar Pradesh news

click here to join our whatsapp group