logo

Haryana Weather News : पारा हुआ 41 पार, हरियाणा के इन जिलों में गर्मी का कहर

Haryana Update : बढ़ती गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है, साथ ही सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है
 
पारा हुआ 41 पार, हरियाणा के इन जिलों में गर्मी का कहर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Weather News : हरियाणा में हीट वेव से लगातार दिन का पारा चढ़ने लगा है। 24 घंटे में ही दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सूबे का मेवात का जिला सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है।

यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के साथ दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में भी हीट वेव के आसार हैं। हरियाणा में हीट वेव के बाद 16 और 17 अप्रैल को लोगों को राहत रहेगी।

मौसम विभाग ने इन दो दिन सामान्य मौसम रहने के आसार जताए हैं। 18 अप्रैल से मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने मौसम के इन हालातों को देखते हुए दो दिन का राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़े : Haryana Corona Update : हरियाणा में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन; आज आए 835 नए केस
मौसम में गर्मी अधिक बढ़ने लगी है, ऐसे में गर्मियों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। आमतौर पर हीट वेव चलने पर हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। कई बार लोग स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं, जिससे जी मिचलाना, सिरदर्द, उल्टी, डायरिया जैसी शिकायत देखने को मिलती है। बड़े हो या बच्चे कोई भी हीट वेव से परेशान हो सकता है।

ऐसे में जानने की जरूरत है कि हीटवेव से किस तरह बचाव जा सकता है. इसके लिए कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हरियाणा में गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई हैं, जरा सी लापरवाही पर तपती गर्मी भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़े : Haryana : बुरी खबर ! अगर आपके पास है बाइक तो कट जाएगा राशन कार्ड

ऐसे में रेग्यूलर डाइट में नारियल पानी शामिल कर लेना चाहिए। बच्चे आमतौर पर पानी कम पीते हैं। उन्हें नारियल पानी फायदा कर सकता है। नारियल पानी में कई जरूरी एंजाइम्स, खनिज और विटामिन होते हैं। उन्हें ये फायदा कर सकता है।