logo

Weather News Today: दिल्ली-NCR में छाई धुंध, इन राज्यों में हुआ बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर का मौसम

Weather News Today: देश में कई हिस्सों में अभी बारिश का दौर जारी है। अक्टूबर में दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
 
Weather News Today: दिल्ली-NCR में छाई धुंध, इन राज्यों में हुआ बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर का मौसम 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMD Weather Update:मौसम विभाग ने आज भी महाराष्ट्र, बिहार, यूपी और बंगाल समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

माना जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई में अभी दो-तीन दिन का वक्त लग सकता है।

 


दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो बुधवार को सुबह आसमान में कोहरा छाया हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।

कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होने के आसार है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं।

अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु में और अगले दो दिनों तक कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।


इन राज्यों में आज बारिश के आसार


मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 12 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल व पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में गरज-चमक व तेज हवा के साथ कहीं हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। IMD ने 24 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज भी बारिश के आसार


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज यानी बुधवार को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले 3-4 दिन से बेमौसम बारिश का कहर जारी है।

कई जिलों में नदियां उफान पर है। अवध सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाराबंकी में 1000 गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं तो वहीं, बहराइच में घाघरा का कहर जारी है। 300 गांवों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।


उत्तराखंड में जारी रहेगा वर्षा का क्रम


उत्तराखंड में बुधवार को भी पहाड़ी जिलों में बर्फबारी व बारिश का क्रम जारी रहेगा। बुधवार शाम तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में एक से दो दौर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसे देखते हुए पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के राज्य में 14 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार


हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिनों तक राज्य में वर्षा होने की संभावना नहीं है।

कुछ स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों मध्यम व भारी वर्षा होने से चीड़ प्रजाति के पेड़ों से निकलने वाले पोलन से छुटकारा मिला है। वर्षा होने से पोलन धरती पर गिर गया है।


पंजाब में मौसम साफ रहेगा


मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पंजाब में 15 अक्तूबर तक वर्षा के आसार नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन में धूल खिली रहेगी।

इसके साथ ही दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी, जबकि रात का तापमान गिरेगा। मौसम में इस बदलाव के साथ धान की कटाई में जुटे किसानों को राहत मिलेगी, क्योंकि सोमवार रात और मंगलवार को वर्षा के कारण उनकी पकी फसल पर असर पड़ा है। अब वर्षा न होने से कटाई का काम आसानी से हो सकेगा।

बारिश से कम मिलेगी राहत


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

आज भारत के आधे से अधिक राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर के बाद से बारिशों का दौर थमने के आसार हैं।


# Weather Update Today # Weather Forecast Today # Aaj ka Mausam # Mausam ki Jankari # UP Rains # Delhi Rains # Bihar Weather Update