logo

Guinness World Record : 80 साल की इस महिला ने 203 यूनिट ब्लड डोनेट किया, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कनाडा के अल्बर्टा की रहने वाली जोसफीन माइकलुक ( Josephine Michaluk ) ने 203 यूनिट ब्लड डोनेट ( Blood Donate ) कर कई लोगों की जान बचाई है
 
Guinness World Record : 80 साल की इस महिला ने 203 यूनिट ब्लड  डोनेट किया, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Guinness World Record: 80 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी पूरी जिंदगी में इतनी बार ब्लड डोनेट किया कि विश्व रिकॉर्ड बन गया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, कनाडा के अल्बर्टा की रहने वाली जोसफीन माइकलुक ( Josephine Michaluk ) ने 203 यूनिट ब्लड डोनेट ( Blood Donate ) कर कई लोगों की जान बचाई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक यूएस पिंट 473 एमएल के बराबर होता है. इस हिसाब से जोसफीन अब तक 96 लीटर ब्लड डोनेट कर चुकी हैं.

सुनकर दंग रह गए थे स्टूडेंट्स, IAS Tina Dabi ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में किया था ऐसा कारनामा

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, बुजुर्ग महिला Josephine  पिछले 60 साल के ब्लड डोनेट कर रही हैं. उन्होंने पहली बार 1965 में 22 की उम्र में रक्तदान किया था. जोसफीन बताती हैं कि तब वे अपनी बड़ी बहन से मिलने गई थीं, जो किसी को ब्लड डोनेट करने के लिए जाने वाली थीं. तभी उन्होंने जोसफीन को भी साथ चलने को कहा और तब से अब तक वे 203 यूनिट ब्लड डोनेट कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि वे हर बार एक यूनिट रक्तदान करती हैं.

जब तक जीवित हैं, तब तक ब्लड डोनेट करती रहेंगी.

जोसफीन का कहना है कि वह जब तक जीवित हैं, तब तक ब्लड डोनेट करती रहेंगी. उनकी मानें, तो उन्हें मोटी सुई चुभोने का डर बिल्कुल भी नहीं है. उनका कहना है कि एक यूनिट रक्तदान करने के बाद वह और भी एनर्जेटिक महसूस करती हैं. गौरतलब है कि अमेरिका में ब्लड डोनेशन को लेकर कोई आयु सीमा नहीं है. यहां कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड डोनेट कर सकता है.

IAS Interview Questions: लड़कों की बड़ी और लड़कियों की छोटी कौन सी चीज होती है?

 

अमेरिकन रोड क्रॉस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में 37 फीसदी आबादी का बल्ड ग्रुप O+ है. वहीं, अस्पतालों में भी इस बल्ड ग्रुप की डिमांड ज्यादा है. जोसफीन का कहना है कि वे भी इसी ब्लड ग्रुप की हैं. उनके पास दूसरों को देने के लिए ये चीज है, इसलिए वह रक्तदान करती हैं. हालांकि, उनका कहना है कि वे सिर्फ जरूरतमंदों को ही अपना ब्लड डोनेट करती हैं.