logo

Weather Update Today: इन राज्यों में 4 दिन भारी बारिश की संभावना, जानें आज का मौसम

देशभर के अधिकांश राज्यों से मानसून की विदाई (Monsoon Withdrawal) हो चुकी है। इस बार मानसून देर से विदा हुआ और कई राज्यों में मानसून के बाद भारी बारिश (Heavy Rainfall) हुई।
 
Weather Update Today: इन राज्यों में 4 दिन भारी बारिश की संभावना, जानें आज का मौसम

 Weather Forecast Today Update: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अक्टूबर में भारी बारिश हुई। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, केरल सहित 10 राज्यों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी है।


तमिलनाडु और केरल में अगले 3 दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में अब मौसम पूरी तरह शुष्क है।

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो राजधानी दिल्ली में अब रात और सुबह में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। आइए जानते हैं, 18 अक्टूबर को कैसा रहेगा देश के विभिन्न राज्यों का मौसम।

इन राज्यों में आज बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 अक्टूबर को झारखंड, छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल में 4 दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने 10 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


इन राज्यों में 4 दिन तक बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक के अलावा लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार के कुछ इलाकों में आज से अगले चार दिन यानी 21 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है।

आज से मौसम में बदलाव की संभावना


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा।

इसी दौरान उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। जिसके चलते मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास


लगातार बदलते मौसम में दिल्ली में अब रात और सुबह में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पूरे सप्ताह यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन निकलने के साथ धूप तेज होती गई। यह अलग बात है कि धूप में अब पहले वाली चुभन नहीं रही।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 96 से 42 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन-चार दिन में ठंड का अहसास बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Weather Update Today, Weather Update 18 October, Heavy Rainfall Alert, Aaj Ka Mausam, Mausam Ki Jankari, Delhi Weather Update, Cold Weather Update national news hindi news

click here to join our whatsapp group