logo

शमशान घाट से चोरी हुए पाँच शव, जानिए पूरा मामला

How five bodies were stolen from the cremation ground
 
शमशान घाट से चोरी हुए पाँच शव, जानिए पूरा मामला 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana update. बिहार के पूर्णिया जिले में श्मशान घाट से 5 शवों के चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामला कसबा थाना इलाके के नौलखा श्मशान स्थल का है जहां कब्र में दफनाए गए 5 लाशों की चोरी हो गई।

 

 

इससे पहले वर्ष 2014 में भी इसी श्मशान घाट से 7 शवों की चोरी की गई थी। अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। नौलखा मौजूद श्मशान घाट में वैसे लोग शवों को दफ्न करते हैं जिनके पास सामान्य रूप से अंतिम संस्कार के लिए रूपये नहीं होते हैं।

 

Also Read This News- Amrita Hospital: PM Modi ने अमृता हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुआ कहा की भारत में आरोग्य एक दान है

 

वही इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब स्थानीय ग्रामीण मवेशी चराने श्मशान घाट गए हुए थे। उन्होंने देखा कि 5 कब्र की मिट्टी निकली हुई थी तथा शव गायब थे। स्थानीय ग्रामीण और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (पिछड़ा प्रकोष्ठ) के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार महतो ने कहा कि इस श्मशान घाट में महादलित समुदाय के व्यक्तियों के शवों को दफनाया जाता है।

शमशान घाट से चोरी हुए पाँच शव, जानिए पूरा मामला 

श्मशान घाट से एक साथ 5 शवों की चोरी होने से स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है। घरों में चोरी होने के साथ अब शवों की चोरी से लोग हैरान हैं। स्थानीय व्यक्तियों की मानें तो निर्धनता के चलते लोग रूपये के अभाव में शव को जलाने की जगह दफना देते हैं। लोगों ने श्मशान घाटों के घेराबंदी की भी मांग की है।

Also Read This News- PM मोदी का बड़ा ऐलान, 5जी के बाद 6जी भी जल्दी होगा लॉन्ज

बात भी सामने आ रही है कि तांत्रिक क्रिया के लिये भी लोग मुर्दे की चोरी कर रहे हैं। आशंका ये भी व्यक्त की जा रही है कि शवों की तस्करी कर उसे मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है।

Shamshan ghat mein
Muktidham
Shamshan kis baat kar raha hai
Shamshan Ghat
Kesant sanskar kahan hota hai
Shamshan ghat ki photo