logo

यमुनानगर का पंसारी बाजार गोलियों से दहला, गोली के छर्रे लगने से बच्चा घायल

यमुनानगर के जगाधरी के पंसारी बाजार में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगो ने फायरिंग कर दी। युवक तो बच कर भाग निकला, लेकिन गोलियों के छर्रे लगने से एक 11 साल का बच्चा घायल हो गया।
 
यमुनानगर का पंसारी बाजार गोलियों से दहला, गोली के छर्रे लगने से बच्चा घायल

Haryana Update. उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिस युवक पर गोलियां चलाई गई, वह हाल ही में हत्या के मामले में जेल से बाहर आया था।


एक्टिवा छोड़ भागा

यमुनानगर के जगाधरी पंसारी बाजार में देर शाम एक बाइक सवार कुछ लोगो ने एक्टिवा स्वार मुकेश कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही मुकेश अपनी एक्टिवा छोड कर पैदल ही गली में भाग निकला।

 

Also Read This News- High Court Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश जिला अदालतों में 444 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 

लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए उस पर दो गोलियां और दागी। हालाकि मुकेश तो इस गोलीबारी में बच कर भाग गया। लेकिन एक कारतूस से निकले छर्रे 11 साल के बच्चे के लग गए।

यमुनानगर का पंसारी बाजार गोलियों से दहला, गोली के छर्रे लगने से बच्चा घायल

बच्चा अस्पताल में दाखिल

बालक का दादा विजय कुमार व अन्य उसे आनन फानन में अस्पताल में ले गए। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बालक के दादा के बयान भी दर्ज किए हैं।

Also read This News- SP MLA House Arrest: अख‍िलेश यादव के घर पर पुल‍िस तैनात, विधायक ने कह डाली ऐसी बात, जानिए


हत्या की रंजिश में फायरिंग

डीएसपी प्रमोद ने बताया कि पुलिस तफतीश में सामने आया कि मुकेश हत्या के मामले में जेल में था और मार्च माह में ही वह जेल से बाहर आया था। इसी रंजिश के चलते उस पर गोली चला कर उसे मौत के घाट उतारा जाना था।

फिलहाल पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान कर ली है, जिन्होंने मुकेश पर फायरिंग की। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अब आरोपियों की धड पकड के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है।

click here to join our whatsapp group