Crime : 11 फरवरी को खाटू श्याम गया था परिवार, घर से आभूषण व मोबाइल,अमेरिकन डॉलर समेत नकदी ले गए चोर
Haryana Update : विकास नगर निवासी सुरेश गहलावत ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 11 फरवरी को परिवार के साथ राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने गए थे। घर पर ताला लगाकर गए थे। सोमवार को लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी।
सोनीपत के विकास नगर में चोर बंद घर का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये, 250 अमेरिकन डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण व मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार खाटू श्याम धाम पर पूजा करने गया था।
घर के दरवाजे खुले देख पड़ोसन ने मामले की सूचना दी। पीड़ित परिवार ने घर पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विकास नगर निवासी सुरेश गहलावत ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 11 फरवरी को परिवार के साथ राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने गए थे। घर पर ताला लगाकर गए थे। सोमवार को जब वह वापस लौट रहे थे तो पड़ोस में रह रही बबीता ने कॉल कर पूछा कि घर के दरवाजे खुले हुए हैं, आप घर लौट आए।
इस पर उनकी पत्नी सुनीता देवी ने उनके रास्ते में होने की बात कही। जिस पर बबीता उनके घर गई तो उसने बताया कि कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। वह घर पहुंचे तो देखा कि सभी ताले टूटे पड़े थे।
चोर उनके घर से करीब 45 हजार रुपये, 250 अमेरिकन डॉलर, हीरे के कानों के झुमके, सोने की चार चूड़ी, सोने की 2 चेन, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की दो तागड़ी, चांदी का मंगलसूत्र, गले में पहनने वाली चेन घड़ी, सच्चे मोती की तीन माला व तीन मोबाइल फोन चोरी मिले। उन्हें करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।