logo

MP News: भरी क्लास में आदिवासी छात्रा से गंदी यूनिफॉर्म उतरवायी, शिक्षक निलंबित

MP News: In a class filled with tribal girl, dirty uniform was taken off, teacher suspended
 
MP News: भरी क्लास में आदिवासी छात्रा से गंदी यूनिफॉर्म उतरवायी, शिक्षक निलंबित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shahdol: 10 साल की आदिवासी छात्रा से अन्य छात्राओं के सामने अपनी गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के तहत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला में शुक्रवार को हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है

 


कक्षा पांच की छात्रा की है छात्रा(student of class five)

 

जिसमें कक्षा पांच की छात्रा केवल अपने अधोवस्त्र पहनी खड़ी नजर आ रही है और शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी उसकी यूनिफॉर्म धोते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में छात्रा के पास में कुछ अन्य छात्राएं भी खड़ी नजर आ रही हैं.


कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि छात्रा को उसकी यूनिफॉर्म सूखने तक करीब दो घंटे तक इसी हालत में स्कूल परिसर में रहना पड़ा. उन्होंने बताया कि यूनिफॉर्म सूख जाने के बाद छात्रा को इसे पहनाकर कक्षा में पढ़ने के लिए भेज दिया गया.

सोशल मीडिया ग्रुप पर साझा की फोटो(shared photo on social media group)

शिक्षक त्रिपाठी ने खुद को ‘स्वच्छता मित्र' बताते हुए अधोवस्त्र पहनी आदिवासी छात्रा के साथ अपनी फोटो खिंचवाकर उसे विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप में साझा कर दिया.


 

Also reads this news: October माह में इन बदलावों से पेमेंट सिस्टम से लेकर Amazon, Flipkart खरीद पर पड़ेगा असर

मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक के समक्ष नाराजगी जताते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है.

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का कड़ा कदम(Block Education Officer's tough step)

फोटो में दिख रहा है कि स्कूल के सहायक शिक्षक त्रिपाठी छात्रा के गंदे कपड़े उतरवाकर उसे अन्य छात्राओं के सामने धो रहे हैं. इस दौरान वह बालिका वहीं खड़ी है.'' 

सिन्हा के मुताबिक, यह फोटो संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए शनिवार को सहायक शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है. सिन्हा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जयसिंहनगर द्वारा की जा रही है.