logo

देवर करता था भाभी से संबंध बनाने की डिमांड, फिर महिला ने उठा लिया ये कदम

तेलंगाना (Telangana) के महबूबाबाद (Mahmudabad) जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को चप्पल की माला पहनाकर पूरे क्षेत्र में परेड कराई गई।
 
देवर करता था भाभी से संबंध बनाने की डिमांड, फिर महिला ने उठा लिया ये कदम 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

महिला ने दो व्यक्तियों से अपने देवर का क़त्ल करवा दिया। वहीं, महिला ने भी देवर का क़त्ल करवाने की बात कबूल करते हुए कहा है कि पति की मौत के पश्चात् देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता था। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने क़त्ल का मुकदमा दर्ज किया है।

 

 महबूबाबाद के दोरनाकल पुलिस ने बताया, सोमवार शाम को एक महिला को चप्पल की माला पहनाकर परेड कराई। ससुराल वालों का कहना था कि महिला ने अपने देवर राजू का क़त्ल किया है।

वहीं, महिला ने भी देवर का क़त्ल कराने की बात कबूल की है। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को लोगों के चंगुल से बचाया एवं थाने लेकर आई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पति की 6 वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

देवर राजू उससे संबंध बनाने की मांग करता था। देवर ने कहा कि वह उसका ख्याल रखता है, इसलिए उसकी इच्छा पूरी करूं। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर मैंने दो लोगों के साथ मिलकर योजना बनाई एवं देवर राजू का क़त्ल करा दिया। बाद में शव को गांव में दफना दिया था।

कहा जा रहा कि कई दिनों से लापता राजू की दोरनाकल पुलिस थाने की सीमा ने लाश मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान पास के गांव के रहने वाले राजू में की थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी।

इसी बीच उसकी भाभी पर ससुरालवालों एवं गांव के लोगों ने राजू की हत्या का शक जाहिर कर चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया था। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करके भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की तहकीकात की जा रही है।