logo

Trains to Ayodhya: रेलवे ने बड़ी योजना बनाई है, 72 ट्रेनें 430 शहरों से श्रद्धालुओं को सीधे रामलला तक ले जाएंगी

Trains to Ayodhya: अयोध्या के लिए अभी 35 ट्रेनें चल रही हैं। सप्ताहिक ट्रेनें और रोजाना चलने वाली ट्रेनें इसमें शामिल हैं। 22 जनवरी से मौजूदा ट्रेनों के अलावा 37 और ट्रेनें चलेंगे।
 
Trains to Ayodhya
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update,Trains to Ayodhya : भारतीय रेलवे ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक सफर कराने के लिए विशेष योजना बनाई है। इसमें AC से लेकर स्लीपर और आम ट्रेनें शामिल होंगी। जल्द ही अयोध्या जाने वाली ट्रेनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

अयोध्या में फिलहाल 35 ट्रेनें चल रही हैं। सप्ताहिक ट्रेनें और रोजाना चलने वाली ट्रेनें इसमें शामिल हैं। 22 जनवरी से मौजूदा ट्रेनों के अलावा 37 और ट्रेनें चलेंगे। इस प्रकार, देशभर के 430 शहरों से कुल 72 ट्रेनों चलेंगे। रेलवे मंत्रालय के इन्फार्मेशन एंड पब्लिकेशन के डायरेक्टर शिवाजी मारुति सुतार ने बताया कि श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए अयोध्या के लिए और अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे की कोशिश है कि अयोध्या से अधिक से अधिक शहर सीधे जोड़े जाएं।

Amrit Bharat Train: अमृत भारत ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं, देखें तस्वीरें