logo

Tomato Price: आम जनता के लिए बड़ी सौगात, अब सरकार इस कीमत पर बचेगा टमाटर, जाने कहां और कैसे मिलेंगे

Tomato Price Decrease: आप सभी को जानकर खुशी होगी कि सरकार टमाटर की कीमत कम करने के लिए लगी हुई है. बताया गया है कि सरकार अब से ₹50 प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचने वाली है. बढ़ती कीमतों को देखते हुए उठाया है ये सख्त कदम.

 
 आम जनता के लिए बड़ी सौगात, अब सरकार इस कीमत पर बचेगा टमाटर, जाने कहां और कैसे मिलेंगे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आप सभी को पता होगा कि आज भारत अपने स्वतंत्रता का 77 व स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर सरकार टमाटर की कीमत काम करने वाली है, अब से ₹50 किलो बेचेगी सरकार टमाटर.

केंद्र ने सोमवार को सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नैफेड को मंगलवार से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर की बिक्री करने का निर्देश दिया है, क्योंकि थोक बाजार में कीमतों में गिरावट आई है।

जुलाई से उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एनसीसीएफ और नैफेड को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में टमाटर की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों में आई तेजी को नियंत्रित करने के लिए रियायती दर पर बेच दिया है।

वास्तव में, मंत्रालय ने दोनों सहकारी समितियों को पहले 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचने के लिए कहा था, लेकिन बाद में इसे 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया।

बाद में इसे और घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया. मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘ताजा कटौती के बाद अब उपभोक्ताओं को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर मिलेगा.’

अबतक दोनों सहकारी समितियों द्वारा कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद की जा चुकी है, जिसे देश के प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है.

Tomato Price: आधे रेट पर मिल रहा टमाटर, मंडियों में उमड़ी लोगों की भीड़

जाने किन जगहों पर मिलेगे सस्ते टमाटर

इन स्थानों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं.

पिछले कुछ दिनों में, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) ने पूरी दिल्ली में 70 स्थानों और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 स्थानों पर अपनी मोबाइल वैन तैनात करके खुदरा उपभोक्ताओं को टमाटर की आपूर्ति में काफी वृद्धि की है.

जाने कहां से खरीदे सस्ते टमाटर

इसके अलावा एनसीसीएफ ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) मंच के माध्यम से टमाटर की खुदरा बिक्री कर रहा है. एनसीसीएफ और भारतीय कृषि सहकारिता विपणन महासंघ लिमिटेड (नैफेड) आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर खरीद रहे हैं.

यह टमाटर उन क्षेत्रों में भेजा जा रहा है जहां पिछले एक महीने में कीमतों में अधिकतम वृद्धि हुई है. मंत्रालय द्वारा रखे गए आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत 14 जुलाई को 9,671 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर सोमवार में 9,195 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है.

प्रमुख उत्पादक केंद्रों में भारी बारिश के कारण टमाटर की कीमतें दबाव में आ गई हैं, जिसके चलते आपूर्ति संबंधी समस्याएं पैदा हो गई हैं.

Tomato Price News: लोगों को मिली बड़ी राहत! टमाटर के दाम धड़ाम से गिरे नीचे, जानें Latest Pric