logo

सरकार ने 1.87 लाख करोड़ रूपए GST के टैक्स में जुटाए, यह रिकॉर्ड पिछली साल से 12% ज्यादा है!

अप्रैल 2023 का GST रिकॉर्ड: सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। अप्रैल 2023 में सरकार ने GST से 1.87 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह रिकॉर्ड पिछली साल से 12% ज्यादा है.
 
सरकार ने 1.87 लाख करोड़ रूपए GST के टैक्स में जुटाए, यह रिकॉर्ड पिछली साल से 12% ज्यादा है!

अप्रैल 2023 का GST रिकॉर्ड: इससे पहले सबसे ज्यादा GST कलेक्शन पिछले साल अप्रैल में हुआ था। तब GST से 1.67 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। यानी इस साल अप्रैल में सरकार ने पिछले साल की तुलना में 12% ज्यादा GST जुटाया है।

अप्रैल के कुल GST कलेक्शन में CGST 38,440 करोड़ रुपए, SGST 47,412 करोड़ रुपए, IGST 89,158 करोड़ रुपए और सेस 12,025 करोड़ रुपए रहा। वहीं एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन 20 अप्रैल 2023 को किया गया।(अप्रैल 2023 का GST रिकॉर्ड) 9.8 लाख ट्रांजैक्शन के जरिए 68,228 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया गया।


पीएम बोले- ये इकोनॉमी के लिए बहुत बड़ी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड GST कलेक्शन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी खबर है।(अप्रैल 2023 का GST रिकॉर्ड) कम टैक्स रेट के बावजूद टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड इजाफा बताता है कि जीएसटी कैसे इंटीग्रेशन और अनुपालन में सफल रहा है।

GST कलेक्शन में महाराष्ट्र सबसे अव्वल
अप्रैल 2022 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 21% बढ़कर 33,196 करोड़ रुपए रहा।(अप्रैल 2023 का GST रिकॉर्ड) इस लिस्ट में कर्नाटक 14,593 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और गुजरात 11,721 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।


फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में कैसा रहा GST कलेक्शन
पूरे फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की बात की जाए तो इसमें टोटल 18.10 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। इसके आधार पर हर महीने GST कलेक्शन का औसत आंकड़ा 1.51 लाख करोड़ रुपए रहा है। (अप्रैल 2023 का GST रिकॉर्ड)वहीं फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में GST का ग्रॉस रेवेन्यू, इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की तुलना में 22% ज्यादा रहा है।


GST के 4 स्लैब
साल 2017 में GST लागू हुआ था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।(अप्रैल 2023 का GST रिकॉर्ड) हालांकि, गोल्ड और गोल्ड ज्वेलरी पर 3% टैक्स लगता है।

click here to join our whatsapp group