Retired कर्मचारियों को भी मिलेगा 8th Pay Commission से फायदा, जाने कैसे
8th Pay Commission, Haryana Update : केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 6 साल में यानी 2026 में लागू होंगी। आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को काफी फायदा होने वाला है। आठवें वेतन आयोग से रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी इजाफा होगा।
16 जनवरी को वेतन आयोग के गठन की घोषणा-
बजट 2025 से पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 जनवरी को इस आयोग के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। मौजूदा वेतन और पेंशन 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित हैं, जो 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था।
UPS 1 अप्रैल 2025 से शुरू-
8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का फोकस यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) पर बना हुआ है। 8वें वेतन आयोग से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत पेंशन में बड़े बदलाव की उम्मीद है। UPS की शुरुआत 1 अप्रैल 2025 से होगी।
पेंशन में भी अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद-
इसमें पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) और NPS दोनों के फायदे शामिल होंगे। इसमें फैमिली पेंशन, एक निश्चित पेंशन राशि और सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन जैसे फायदे शामिल हैं। आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद पेंशन में भी अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।