logo

RBI Bank News: आरबीआई में कितना है विदेशी मुद्रा का खजाना, पूरी जानकारी करें प्राप्त

RBI Bank News: 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 586.11 अरब डॉलर रहा। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह सूचना दी। पिछले सप्ताह देश का कुल मुद्रा भंडार 2.36 अरब डॉलर घटकर 583.53 अरब डॉलर रह गया।

 
RBI Bank News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBI Bank News: 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 586.11 अरब डॉलर रहा। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह सूचना दी। पिछले सप्ताह देश का कुल मुद्रा भंडार 2.36 अरब डॉलर घटकर 583.53 अरब डॉलर रह गया।

Latest News: Reserve Bank Fine: रिजर्व बैंक ने इन बैंको पर लगाया जुर्माना, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

645 अरब डॉलर का रिजर्व था

राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन पिछले वर्ष वैश्विक घटनाक्रम से पैदा हुए दबावों के कारण आरबीआई ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई।

FCA में $2.30B का उछाल

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.30 अरब डॉलर बढ़कर 514.50 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों पर यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में गिरावट और वृद्धि का भी असर होता है।

गोल्ड रिजर्व का मूल्य पांच सौ करोड़ रुपये बढ़ा

स्वर्ण भंडार की कीमत 49.9 करोड़ से 45.92 अरब डॉलर हो गई। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) आंकड़ों के अनुसार 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 17.91 अरब डॉलर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह 20.8 करोड़ डॉलर से घटकर 4.77 अरब डॉलर रह गया।