logo

Maharatna Company: 1 लाख रुपये बने 70 लाख रुपये से भी ज्यादा,20 साल पहले लगाये

महारत्न कंपनी गेल इंडिया के शेयर मंगलवार को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे हैं। गेल इंडिया (Gail India) हर शेयर पर 40 पर्सेंट का डिविडेंड दे रही है। सरकारी कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में अपने इनवेस्टर्स को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
 
Maharatna Company: 1 लाख रुपये बने 70 लाख रुपये से भी ज्यादा,20 साल पहले लगाये  
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महारत्न कंपनी गेल इंडिया के शेयर मंगलवार को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे हैं। गेल इंडिया (Gail India) हर शेयर पर 40 पर्सेंट का डिविडेंड दे रही है। सरकारी कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में अपने इनवेस्टर्स को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।

कंपनी के शेयरों ने अब तक 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। गेल इंडिया के शेयरों में करीब 20 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये अब 70 लाख रुपये से ज्यादा हो गए हैं।

यह भी पढ़े: AMAZON: अमेज़न ने दिखाया 9000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता

1 लाख रुपये ऐसे बन गए 70 लाख रुपये से ज्यादा
गेल इंडिया के शेयर 4 अप्रैल 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 9.71 रुपये के स्तर पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 4 अप्रैल 2003 को गेल इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 10298 शेयर मिलते। गेल इंडिया ने 2008 के बाद से अब तक 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। ऐसे में बोनस शेयर मिलने के बाद इनवेस्टर के पास शेयरों की कुल संख्या बढ़कर 66936 पहुंच जाती। गेल इंडिया के शेयर 21 मार्च 2023 को बीएसई में 105.25 रुपये पर हैं। ऐसे में मौजूदा समय में 66936 शेयरों की कुल वैल्यू 70.45 लाख रुपये होती।

गेल इंडिया ने अब तक 5 बार दिए हैं बोनस शेयर
गेल इंडिया (Gail India) ने सबसे पहले अक्टूबर 2008 को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। सरकारी कंपनी ने मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने मार्च 2018 में फिर 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। गेल इंडिया ने जुलाई 2019 को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। सरकारी कंपनी ने सितंबर 2022 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं।

यह भी पढ़े: IPO: आज इस बेतरीन IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका

1 साल में गेल इंडिया के शेयरों ने दिया 9% रिटर्न
गेल इंडिया के शेयरों ने पिछले एक साल में 9 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इस साल अब तक 8.6 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। सरकारी कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 115.63 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 83 रुपये है।

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।