DA Hike News: कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, गणेश चतुर्थी के त्योहार पर मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ इजाफा
7th Pay Commission News: देश भर में कर्मचारियों की पेंशन और सैलरी में इजाफा किया जाता है। केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों के डीए घोषित करेगी, लेकिन राज्य सरकार ने पहले से ही कर्मचारियों को महत्वपूर्ण सौगात दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने गणेश चतुर्थी से पहले ही राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है।
महंगाई भत्ता 4% बढ़ा
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों पर महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% से 38% हो गया है। यानी कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा है।
डीए अगस्त 2022 में बढ़ा
आपको बता दें कि सरकार ने इस निर्णय के बाद राज्य पर लगभग 9 करोड़ रुपये का बोझ डाला है। हालाँकि, अगस्त 2022 में राज्य सरकारी कर्मचारियों पर 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था।
केंद्रीय सरकार जल्द करेगी बढ़ोतरी
समाचारों के अनुसार, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी जल्द ही इजाफा कर सकती है। फिलहाल, अभी तक इसके बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। AICPI इंडिकेटर के आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी कर्मचारियों के डीए में 4% का महंगाई भत्ता हो सकता है।
latest Update: Haryana Latest Update : हरियाणा सरकार का बडा फैसला, अब ऐसे दर्ज नहीं होगी FIR
46 प्रतिशत डीए हो सकता है
वर्तमान में कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं, कर्मचारियों को 46% डीए का लाभ मिलेगा अगर सरकार 4% का इजाफा करती है। सितंबर के आखिरी में संसद का एक खास सत्र हो सकता है, जिसमें सरकार डीए को बढ़ा सकती है।