logo

व्यापार : भेड़ पालें पैसा कमाएं, साथ में मिलेगी सब्सिडी

भारत के कई राज्यों में भेड़ पालन के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। इसका लाभ लेकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। भेड़ों का उपयोग करके किसान ऊन, खाद, दूध, चमड़ा और अन्य उत्पादों का व्यापार करके बढ़िया मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
 
व्यापार : भेड़ पालें पैसा कमाएं, साथ में मिलेगी सब्सिडी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देश में करोड़ों किसान भेड़ पालन से अपना जीवनयापन करते हैं, जैसे गाय और बकरी पालन। भेड़ पालन में कम खर्च और अधिक मुनाफा होता है। इनका उपयोग मांस के व्यापार के अलावा ऊन, खाद, दूध, चमड़ा और कई अन्य उत्पादों में किया जाता है, जिससे किसानों को अधिक पैसा मिल सकता है।

देश में इन भेड़ प्रजातियों का पालन-पोषण

देश भर में भेड़ पालन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ लेकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। फिलहाल भारत में मालपुरा, जैसलमेरी, मंडिया, मारवाड़ी, बीकानेरी, मैरिनो, कोरिडायल रामबुतु और छोटा नागपुरी शहाबाबाद भेड़ों का पालन अधिक होता है।

कितनी कीमत है एक भेड़?

Haryana Business Idea : 2 लाख रुपए महिना कमाएं, ऐसे अपना बिजनेस जमाएँ

भेड़ की कीमत आम तौर पर 3 हजार से 8 हजार रुपये के बीच हो सकती है। यह कहा जाता है कि आप आसानी से लगभग 1 लाख रुपए में भेड़ पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। 20 भेड़ों के लिए 500 स्क्वैयर फीट का बाड़ा काफी है। इस बाड़े को बनाने के लिए तीस से चालीस हजार रुपये खर्च हो सकते हैं।
 
भेड़ों को भोजन मिलने की सुविधा

भेड़ शाकाहारी हैं और घास और पेड़-पौधों की हरी पत्तियों को खाते हैं। ऐसे में, इनके लिए भोजन बनाने में बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती। ये लगभग सात से आठ साल तक जीवित रहते हैं। ये किसानों को इन सालों में लाखों का मुनाफा मिला है। फिलहाल, भारत विश्व में भेड़ पालन में तीसरे स्थान पर है।

भेड़ पालन से लाभ 

भेड़ पालन ग्रामीण लोगों की आय का प्रमुख साधन है। इनसे अधिक ऊन, मांस और दूध मिल सकता है। भेड़ का गोबर भी उर्वरक के लिए अच्छा माना जाता है। यह खेतों में उत्पादकता बढ़ा सकता है। भेड़ के शरीर पर बहुत नरम और लंबे रोयें होते हैं, जो ऊन देते हैं। इसके ऊन से बहुत सारे कपड़े बनाए जाते हैं। Live टीवी