logo

बुरे वक्त में आप भी अपनाएं आचार्य चाणक्य की यह निति, जरूर मिलेगी कामयाबी !

Chanakya niti: महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ आर्चाय चाणक्य ने मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की ये बातें मनुष्य को जीवन में सही राह दिखाती हैं। जानिए आचार्य चाणक्य के नियम...
 
 बुरे वक्त में आप भी अपनाएं आचार्य चाणक्य की यह निति, जरूर मिलेगी कामयाबी !

Chanakya niti: महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ आर्चाय चाणक्य ने मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की ये बातें मनुष्य को जीवन में सही राह दिखाती हैं।

क्या आप भी अपने हार्ट को बनाना चाहते हैं फुलप्रूव? 20 की उम्र से ही अपनाएं ये 7 tips, हार्वर्ड हेल्थ ने दिया यह गज़ब का फॉर्मूला

आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण बातें अपनी नीति शास्त्र में लिखी हैं। साथ ही चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातों के बारे में भी जिक्र किया है, जिन्हें ध्यान में रखकर मनुष्य संकट और बुरा वक्त आने पर भी उसका सामना कर लेता है। बुरा वक्त आने पर इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

आइए जानते हैं इन बातों के बारे में...

डर पर काबू
चाणक्य कहते हैं कि बुरा वक्त आने पर इंसान को सबसे पहले अपने डर पर काबू करना चाहिए, क्योंकि डर व्यक्ति को अंदर से कमजोर बनाता है।(Chanakya niti) किसी भी हालात से लड़ने के लिए पहले डर से लड़ना होगा।
 
धैर्य
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को बुरे समय में धैर्य बना कर रखना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से घबराना नहीं चाहिए। बुरे समय में अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति घबरा जाता है और अपना धैर्य खो देता है। इसी चक्कर में कभी-कभी गलत कार्य भी कर बैठता है।(Chanakya niti) व्यक्ति को हमेशा याद रखना चाहिए कि जिस तरह दिन के बाद रात और रात के बाद दिन आता है, उसी तरह बुरे समय जाने के बाद अच्छा समय भी आता है। इसलिए बुरे समय में धैर्य न खोएं।

 
रणनीति बनाकर कर प्रहार करें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संकट आने पर उसके कारण और निवारण के बारे में आत्म मंथन करके रणनीति तैयार करनी चाहिए। बुरे समय को एक चुनौती की तरह देखना चाहिए और ठोस रणनीति के साथ प्रहार करना चाहिए।(Chanakya niti) तभी आप उस बुरे वक्त से बाहर निकल पाएंगे।

साहस और संयम  
चाणक्य नीति के अनुसार साहस और संयम रखने से व्यक्ति हर मुश्किल का सामना डटकर सकता है।(Chanakya niti) इसलिए व्यक्ति को बुरे समय में हमेशा साहस और संयम को बनाए रखना चाहिए।

Petrol Diesel Prices : बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम, नोएडा में 15 पैसे महंगा, आपके शहर में क्‍या है रेट

click here to join our whatsapp group