Weather Update: इस राज्य में अगले 4 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने वाली है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट देखी गई है. इससे सर्दी और लोगों को सताने वाली है. तो चलिए जानते हैं ये अलर्ट किस राज्य के लिए है...
Haryana Update, New Delhi: पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई. वहीं, आज यानी 5 जनवरी को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विछोभ का असर झारखंड में देखा जा रहा है. यही कारण है कि हवाओं में भी काफी कंकनी महसूस हो रही है. हालांकि, आज आंशिक बादल छाए रहने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक का अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विछोभ का असर झारखंड के मौसम में देखा जा रहा है. आज कुछ जिलों में हल्के माध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है, जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला व खूंटी. यहां पर बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है .इसलिए इस दौरान भूल कर भी रोड पर ना घूमें, बल्कि कोई सुरक्षित स्थान का शरण लें.
वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट
5 जनवरी को कुछ जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी की गई है. जिनमें गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, पलामू, गिरिडीह, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम शामिल है. यहां पर लोगों को खास सचेत रहने की चेतावनी दी गई है. यहां बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. खासकर खेत में जाने वाले किसान भाइयों को थोड़ा सचेत होकर रहना होगा.
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान रहा साहिबगंज का 8 डिग्री. धनबाद का 9.9 डिग्री, गिरिडीह 12.6, गोड्डा 10.2, हजारीबाग 12.4, चतरा 11.4, देवघर 11.2,धनबाद 9.9,गिरिडीह 12.6, हजारीबाग 10.9, जामताड़ा 11.9, खूंटी 10.5,लातेहार 11.6,लोहरदगा 11.2,रामगढ़ 11.6, पलामू 11.7, पश्चिमी सिंहभूम 10.3, सिमडेगा 11.1 व डाल्टनगंज का 12.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की गई.