logo

हरियाणा के इस देशी छोरे ने ब्रिटेन में काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत, दिग्गज नेताओं को चटाई धूल

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव धांधलान गांव के रोहित अहलावत कई सालों से इंग्लैंड में रह रहे हैं। पहली बार उन्होंने लंदन के साथ लगते शहर के हॉकडन वार्ड से चुनाव लड़ा था। झज्जर के बेटे रोहित अहलावत ने लंदन में काउंसलर का चुनाव जीता है।

 
haryana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा के झज्जर के बेटे ने विदेश में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि झज्जर के बेटे रोहित अहलावत ने लंदन में काउंसलर का चुनाव जीता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी हरियाणवी ने इंग्लैंड की धरती पर काउंसलर का चुनाव जीता है। ब्रिटेन में ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता रोहित अहलावत ने काउंसिल के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

रोहित ऐसा पहला हरियाणवी है जिन्होंने इंग्लैंड में किसी भी तरह के चुनाव में जीत का झंडा फहराया है। हालांकि इंग्लैंड के अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों से कई भारतीय चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन अब तक किसी भी हरियाणवी को सांसद या काउंसिल के चुनाव में जीत नसीब नहीं हुई थी।

Haryana News: हरियाणा में किसानो भाइयो के लिए खुशखबरी! सरसों की MSP पर सरकारी खरीद हुई शुरु, जाने लेटेस्ट अपडेट

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव धांधलान गांव के रोहित अहलावत कई सालों से इंग्लैंड में रह रहे हैं। पहली बार उन्होंने लंदन के साथ लगते शहर के हॉकडन वार्ड से चुनाव लड़ा था।

यह वार्ड लिबरल डेमोक्रेट्स का गढ़ था। यह वार्ज लिबरलर डेमोक्रट्स का गढ़ था। लंदन से फोन पर बातचीत में रोहित ने बताया कि कंजर्वेटिव पार्टी का पूरे देश में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है और पिछली बार के मुकाबले एक हजार सीट हार गए हैं. एंटी इंकंबेंसी लहर के बावजूद उन्होंने अपने वार्ड में बड़ी जीत हासिल हासिल की है।

Google Pixel 7a के लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स, जल्दी देखिए पूरी डिटेल्स

फोन पर पिता से लिया आशीर्वाद

साउथ ईस्ट इंग्लैंड के जिस हॉकडन वार्ड से रोहित ने चुनाव जीता है, उसमें फिलहाल लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी का कब्जा था, जबकि पहले यह इलाका कंजर्वेटिव पार्टी का गढ़ होता था।

कंजर्वेटिव पार्टी ने किसी गोरे की बजाय भारतीय मूल के रोहित पर इसलिए दांव खेला था, क्योंकि वह अपने वार्ड में भारतीय मूल के लोगों के अलावा गोरों के बीच भी लोकप्रिय हैं।

रोहित ने जीत हासिल करने के बाद फोन पर अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात की ओर उनका आशीर्वाद हासिल किया।

रोहित अहलावत की जीत के बाद अब निश्चित रूप से लंदन में रह रहे हरियाणा के लोगों के आत्मविश्वास में इजाफा होगा और अगले कुछ सालों में इंग्लैंड की सियासत में हरियाणवियों का दबदबा भी बढ़ेगा।