logo

भाजपा संगठन में हुई फेरबदल, महिला मोर्चा में अब सुनीता दांगी आएँगी नज़र ,जानिए किस कारण से सुमित्रा चौहान को हटाया ?

सुमित्रा चौहान कांग्रेस से भाजपा में आईं थीं और सुभाष बराला के समय प्रधान बनी थीं। वहीं जरावता को उपाध्यक्ष बना संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा संगठन में फेरबदल के कारण  महिला मोर्चा में अब सुमित्रा की जगह सुनीता दांगी नज़र आने वाली है .

 
सुनीता डांगी

भाजपा संगठन में फेरबदल: हरियाणा भाजपा के संगठन में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने फेरबदल कर भविष्य के चेहरों पर दांव लगाया है। इस कड़ी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान को हटाकर सुनीता दांगी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है।(भाजपा संगठन में फेरबदल) सुमित्रा चौहान कांग्रेस की पृष्ठभूमि से आईं थीं और सुभाष बराला के समय में महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं थीं। इसके अलावा धनखड़ ने तीन जिला अध्यक्ष भी बदले हैं।

यह भी पढ़े:Haryana Update: हरियाणा के परिवहन मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, इन 4 ज़िलों में करोड़ों की लागत से बनाए जाएगे नए बस स्टैंड

सत्य प्रकाश बने प्रदेश उपाध्यक्ष
पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश सचिव का दायित्व ईश्वर पलाका रादौर, और रेनू डाबला रोहतक को दिया गया है।(भाजपा संगठन में फेरबदल) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेवाड़ी से हुकमचंद यादव, करनाल से भगवान दास कबीर पंथी, रोहतक से अजय बंसल, नारनौल से राकेश शर्मा और सोनीपत से सुमित्रा चौहान को नियुक्त किया गया है।

संदीप जोशी बने पानीपत के जिला प्रभारी
मुकेश गौड़ को रेवाड़ी, धर्मबीर मिर्जापुर को जींद, जवाहर सैनी को सोनीपत और संदीप जोशी को पानीपत का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रीतम चौहान को रेवाड़ी, दयाराम यादव को महेंद्रगढ़ और रणबीर ढाका को रोहतक का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।(भाजपा संगठन में फेरबदल) सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।

यह भी पढ़े:Haryana Update: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अब सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के नाम करेगी जमीन

click here to join our whatsapp group