logo

Haryana: देवर संग भागी दो बच्चों की मां, नाबालिग साली को लेकर जीजा भी हुआ फरार

Haryana: हरियाणा के पानीपत जिले के दो गांवों से रिश्तों को कलंकित करने के दो मामले सामने आए हैं. जहां एक देवर दो बच्चों की मां को शादी की नीयत से भगा ले गया.
 
Haryana: देवर संग भागी दो बच्चों की मां, नाबालिग साली को लेकर जीजा भी हुआ फरार 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक दूसरे गांव में जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया. दोनों मामलों की शिकायत पुलिस को दी गई. शिकायतों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.


समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव किवाना के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी शादी 5 नवंबर 2014 को सोनीपत की रहने वाली महिला के साथ हुई थी. दोनों दो बच्चों के माता-पिता है.

जिसमें दोनों बेटों की उम्र 6 व 7 साल है. 18 फरवरी को उसकी पत्नी को ताऊ का बेटा रवि शादी करने की नीयत से भगा ले गया है. उसकी पत्नी की उम्र 26 साल है.

सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह गांव धनसौली की रहने वाली है. वह पांच बेटियों और एक बेटे की मां है. उसकी छोटी 17 साल 5 माह की है. जिसे 17 फरवरी की रात को उसकी बड़ी बेटी का पति मोनू निवासी सोनीपत बहला फुसला कर भगा ले गया है.