MiG 29 Crash Goa : गोवा में उड़ान से कुछ देर बाद ही क्रैश हुआ फाइटर प्लेन मिग 29K, पायलट सुरक्षित
Haryana Update, MiG 29 : लड़ाकू विमान मिग 29k गोवा में हादसे का शिकार (Fighter aircraft MiG-29K crashed in Goa)हो गया है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब विमान ने गोवा के तट पर नियमित उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया।
"पायलट सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया"("Pilot ejected safely")
बताया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। मिग 29 के पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लियाPilot ejected safely) गया है। इंडियन नेवी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब फाइटर प्लेन बेस की तरफ वापस लौट रहा था।
हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन(rescue operation) चलाया गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है। घटना के कारणों की जांच के लिए Board of Inquiry (BOI)को आदेश दिया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें-------
1. Rohtak Cylinder Blast: गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत 7 घायल; 1 कोस तक Blast Sound सुनी गई

हरियाणा के रोहतक शहर की एकता कॉलोनी में बुधवार सुबह एक मकान में Cylinder फट गया. हादसे में 2 बच्चों समेत 7 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है. सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी.
2. जन्म देते ही नहर में फेंकी बच्ची, सिर और चेहरा गला-सड़ा, हड्डी निकली हुई मिली
हरियाणा के हिसार में नहर में नवजात बच्ची का शव मिला। शव सिवानी नहर परियोजना के पंप में फंसा था। यहां नहर में लगे जाल की सफाई करते समय कर्मचारी की नजर शव पर पड़ी।
By Ajay Mehla Mon, 10 Oct 2022