logo

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए आज के ताजे रेट

Petrol Diesel Prices: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटे के दौरान मामूली गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड अब भी 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है.
 
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए आज के ताजे रेट 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Petrol Diesel Prices: इस बीच बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज यूपी, बिहार के कई शहरों में तेल सस्‍ता हुआ है.


ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें पिछले 24 घंटे में थोड़ा और नीचे आई हैं, जिसका असर बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है.

 

आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम घट गए हैं, लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

 


सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 16 पैसे गिरकर 96.60 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 16 पैसे सस्‍ता होकर 89.77 रुपये लीटर बिक रहा है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 24 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.33 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 23 पैसे गिरकर 89.53 रुपये लीटर बिक रहा है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 23 पैसे गिरा और 107.24 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 21 पैसे टूटकर 94.04 रुपये लीटर पहुंच गया है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है. ब्रेंट क्रूड का भाव 85.15 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग स्थिर बना हुआ है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी 78.63 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.60 रुपये और डीजल 89.775 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.33 रुपये और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.