Kaithal News : कैथल वासियो की तो निकल पड़ी, इन कॉलोनियो को वैध करेगी सरकार
Haryana Update : यह कॉलोनी पिछले काफी समय से अवैध थी। लंबे समय से इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी थी. अब इन कॉलोनी को वैध कर दिया गया है और यहां रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मिलने वाली हैं। इस प्रभाव से लगभग छह हजार लोगों को लाभ होने वाला है।
इन कैथल कॉलोनीयों पर लाखों रुपये खर्च होंगे
जानकारी दी गई कि कलानियों में विकास कार्य के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। जींद रोड पर लगभग एक लाख रुपये की लागत से नया ट्यूबल लगाया जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर 5 में हेरिटेज स्कूल से ड्रेन तक नई गलियां बनाई जाएंगी। 1 लाख 51 हजार रुपये इस पर खर्च होंगे। नई वार्ड नंबर 5 कॉलोनी में भी गलियों और नालियों का निर्माण 1 लाख 55 हजार रुपये में किया जाएगा। यह इस कॉलोनी की सुंदरता को चार चांद लगा देगा।
SSY Scheme : सरकार ने बेटियों के सिर पर रखा हाथ, खातो में आएंगे लाखो रुपए
अब वार्ड नंबर 11 में अंबरसरिया कॉलोनी में नालियों और गलियों का निर्माण तेजी से किया जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर 11 में भगत सिंह कॉलोनी फेस में गलियों का निर्माण 14 लाख से अधिक की लागत से किया जाएगा। अब अन्य कॉलोनी में भी विकास कार्य तेजी से होगा। टेंडर भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं, इससे कैथल जिले की कालोनियां और भी सुंदर हो जाएगी।