logo

Haryana Weather: हरियाणा में 29 मई तक पश्चिमी विक्षोभ हुए मेहरबान, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि के असार, IMD ने किया अलर्ट जारी

Haryana Weather: भारतीय मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 7.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण रात के तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

 
Haryana Wether
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 Haryana Weather: उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात व बुधवार सुबह बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा यमुनानगर में 13.5 एमएम बारिश हुई।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 7.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण रात के तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Toppers ! UPSC 2022 का रिजल्ट जारी, इन चार लड़कियों ने किया टॉप !

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का आज व कल भी रहेगा। इसके बाद 26 व 29 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इस कारण से इस माह के अंत और जून के प्रथम सप्ताह तक प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। इस दौरान तेज गति से हवाएं व अंधड़ चलने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

हमारे साथ व्हट्सऐप पर जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Click Here
Facebook पर जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Click Here
हमें आप अपनी बात या खबर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं- haryanaupdate2022@gmail.com

नहीं तपाएगा नौतपा
वीरवार से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। मगर इस बार नौतपा नहीं तपाएगा, बल्कि इस दौरान दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा। हालांकि नौतपा के 9 दिनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

अब सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, भरें NTPC का यह फॉर्म, पाएं इजी सिलेक्शन !

प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट
बारिश के असर से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है और यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा। अंबाला के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट आई और रात का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।


इन क्षेत्रों में इतनी हुई बारिश
अंबाला-5.0 एमएम
हिसार-6.2 एमएम
करनाल-8.2 एमएम
गुरुग्राम-5.0 एमएम
कुरुक्षेत्र-7.5 एमएम
पंचूला-0.5 एमएम
सोनीपत-1.5 एमएम
यमुनानगर-13.5 एमएम