logo

हरियाणा रोडवेज यात्रियों को बड़ा झटका, इस रूट पर 172 रुपये बढ़ा किराया

हरियाणा रोडवेज यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। जींद से हल्द्वानी जाने वाली बस सेवा पर बिजनौर में आई बाढ़ का सीधा असर पड़ा है। बाढ़ के हालात के कारण रोडवेज ने बसों का रूट बदलकर अब उन्हें हरिद्वार के रास्ते भेजना शुरू कर दिया है। रूट लंबा हो जाने से सफर की दूरी भी बढ़ गई है, जिसके चलते रोडवेज ने किराए में अस्थायी बढ़ोतरी कर दी है।
 
roadways fare hike
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Roadways fare hike: हरियाणा रोडवेज यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। जींद से हल्द्वानी जाने वाली बस सेवा पर बिजनौर में आई बाढ़ का सीधा असर पड़ा है। बाढ़ के हालात के कारण रोडवेज ने बसों का रूट बदलकर अब उन्हें हरिद्वार के रास्ते भेजना शुरू कर दिया है। रूट लंबा हो जाने से सफर की दूरी भी बढ़ गई है, जिसके चलते रोडवेज ने किराए में अस्थायी बढ़ोतरी कर दी है।

पहले जींद से बिजनौर होकर हल्द्वानी की दूरी 434 किलोमीटर थी और किराया 594 रुपये लिया जाता था। लेकिन अब हरिद्वार के रास्ते दूरी बढ़कर 521 किलोमीटर हो गई है। इसी वजह से रोडवेज ने 172 रुपये की बढ़ोतरी कर किराया 766 रुपये कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य होने पर किराया फिर से कम कर दिया जाएगा और बसें पुराने रूट पर ही चलेंगी।

also read- बहादुरगढ़ से दिल्ली जाना हुआ महंगा, दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाया किराया

गौरतलब है कि जींद से हल्द्वानी के लिए रोडवेज बस सेवा इसी साल जनवरी में शुरू हुई थी। सुबह 8:40 बजे जींद से बस रवाना होती है और लगभग 10 घंटे का सफर तय करके हल्द्वानी पहुंचती है। वहां रात्रि विश्राम के बाद बस अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे जींद के लिए वापस लौटती है। हालांकि, हरिद्वार होकर जाने के कारण अब यह यात्रा 11 से साढ़े 12 घंटे में पूरी हो रही है।

हल्द्वानी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि यह किराया वृद्धि केवल अस्थायी है और जैसे ही बिजनौर में बाढ़ की स्थिति काबू में आएगी, रूट और किराया दोनों पूर्ववत कर दिए जाएंगे।