logo

Haryana News: हरियाणा से सटे दिल्ली बॉर्डर छावनी में हुए तब्दील, पुलिस में लोगो को जबरन किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर उसे सील कर दिया है। पुलिस के साथ कमांडो लगाए गए हैं। हर वाहन को जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं सोनीपत की सीमा में भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जांच शुरू कर दी है।

 
haryana news

Haryana Update: सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों की तरफ से आज दिल्ली में नए संसद भवन के सामने महिला सम्मान महापंचायत का आह्वान किया गया है। इसमें जाने से हरियाणा व पंजाब के किसान संगठन व जत्थेबंदियों के साथ ही कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन व खाप सदस्यों को रोका जा रहा है। 

दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर उसे सील कर दिया है। पुलिस के साथ कमांडो लगाए गए हैं। हर वाहन को जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं सोनीपत की सीमा में भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। बहादुरगढ़ में रोहद टोल प्लाजा पर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने  के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। कई स्थानीय खाप प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया या हाउस अरेस्ट किया गया है।

Haryana CET Group D: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी: ग्रुप डी के आवेदन हो रहे हैं, यहां आवेदन करें


दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर किए सील
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान ओलंपियन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक व विनेश फोगाट लगातार धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के सामने महिला सम्मान महापंचायत बुलाई है।

जिसके चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। बॉर्डर सील करने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से कहा है कि वह दिल्ली में प्रवेश से पहले ही वाहनों को रोक ले। जिसके चलते सोनीपत पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। 

Haryana News: मनोहर लाल किसानों के लिए लाए खुशखबरी! सिंचाई पानी का बड़ा ऐलान, अब जल्द खत्म होगा किसानों का पानी संकट

सोनीपत की सीमा में पुलिस की चार कंपनी तैनात है। व्रज वाहन के साथ ही वाटर कैनन लगाई गई है। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं। डीसीपी व एसीपी स्तर के अधिकारी बॉर्डर पर मौजूद हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस के साथ कमांडो की ड्यूटी लगाई गई है। वाटर कैनन, रेत से भरे डंपर व क्रेन भी बॉर्डर पर खड़े किए गए हैं। उधर, खरखौदा में फिरोजपुर-औचंदी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी वाहन जांच के बाद ही दिल्ली भेजे जा रहे हैं।

सांपला में महिला प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाया
दिल्ली में धरने पर बैठी महिला पहलवान के समर्थन में जाने वाली महिला संगठनों व किसान नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने हिसार से आई महिला प्रदर्शनकारी महिला छन्नो देवी व सोनिया दूहन को हिरासत में ले लिया। झड़प के दौरान दोनों बेहोश हो गई थी।

पुलिस ने सांपला बाईपास पर दोनों को गिरफ्तार कर सुनारिया भेज दिया है। रविवार सुबह गढ़ी सांपला से दिल्ली रोड सांपला पर बेरी गेट लगा कर पुलिस ने सोनिया दूहन के नेतृत्व में आई यात्रा को रोक दिया। 2 रोडवेज बसों व एक पुलिस की मिनी बस में करीब 18-20 महिला व 18-20 पुरुषों को बिठा कर सुनारिया पुलिस सेंटर में ले जाया गया। ये यात्रा कालिदास धाम सांपला में शनिवार को आकर रुकी थी।  

रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, एसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। जंतर-मंतर पर जा रहे किसान, सामाजिक संगठनों को स्टेशन पर रोका जा रहा है। एसीपी नरसिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है। राजकीय रेलवे पुलिस बल व राजकीय रेलवे पुलिस फोर्स भी तैनात है।

सभी से पूछताछ की जा रही है। एसीपी नरसिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों को दिल्ली जाने से रोका जाएगा। रेलवे स्टेशन पर एक कंपनी तैनात कर दी गई है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

click here to join our whatsapp group