logo

हरियाणा में 100वां एपिसोड की PM के मन की बात पंचकूला में सुनेंगे, CM मनोहर लाल खट्टर! प्रदेश के 9630 स्थानों पर कार्यक्रम रहेगा चालू

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें कार्यक्रम के लिए मेगा तैयारी की गई हैं। हरियाणा BJP की ओर से 9630 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पंचकूला में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुनेंगे।

 
Mann Ki Baat 100th episode
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें कार्यक्रम के लिए मेगा तैयारी की गई हैं। हरियाणा BJP की ओर से 9630 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राज्य के सांसदा के साथ ही सभी मंत्री अलग अलग स्थानों पर इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पंचकूला में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुनेंगे।

हरियाणा की हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100-100 लोग एक साथ मन की बात सुनेंगे।पार्टी ने 9 लाख लोगों को आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़े:Haryana: JJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इन 33 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

यहां मौजूद रहेंगे सांसद व मंत्री
PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद, मंत्री कंवरपाल गुर्जर शिवपुरी कालोनी जगाधरी, कमलेश ढांडा गांव चिरूखेड़ी राजौन्द मंडल कलायत, जेपी दलाल भिवानी, मूलचंद शर्मा जींद, डा. बनवारी लाल गांव राजगढ़, बावल रेवाड़ी, ओम प्रकाश यादव नारनौल, सांसद सुनीता दुग्गल चौटाला गांव सिरसा, बिजेन्द्र सिंह बूथ नंबर 9 दौलतपुर बरवाला, डीपी वत्स जींद, रमेश कौशिक गोहाना, अरविंद शर्मा झंग कालोनी रोहतक, रामचंद्र जांगड़ा सैन धर्मशाला महम रोहतक, धर्मबीर सिंह विद्या नगर भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े:JEE advanced registration: कल भरे जायेंगे JEE advanced के फॉर्म, यहाँ से करें अप्लाई !

रेवाड़ी में सफाई कर्मी सुनेंगे मन की बात
हरियाणा में 630 अतिरिक्त संस्थाएं जो प्रधानमंत्री के मन की बात अपने स्तर पर सुनेंगे। रेवाड़ी में भी कई हजार सफाई कर्मी एकत्रित होकर मन की बात सुनेंगे। इसके अलावा 3614 ऐसे जनप्रतिनिधियों की सूची आई है जो पंच, सरपंच, जिला पार्षद, ब्लॉक समिति पार्षद व पूर्व विधायक या पूर्व पार्षद है वे भी लोकप्रिय संस्करण मन की बात को सुनेंगे।

सरल पोर्टल पर पर भी सुन सकेंगे
प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सरल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, इसके लिए समय लिमिट है। पोर्टल 10.30 बजे खुलेगा और कार्यकर्ता 12.30 बजे तक अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए BJP ने अपने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से ट्रेंड कर दिया है। हर कार्यक्रम के आयोजक हैं, उनके नंबर है और स्थान भी तय कर लिए गए हैं। 9630 स्थानों पर एक साथ एक ही समय में एक्टिविटी होगी और उपस्थिति मेगा लेवल की होगी।