logo

Delhi वालों को अब यहाँ पर देना होगा टोल, 1 तारीख से लागू होंगे नए नियम

Delhi से Uttarakhand का टोल: दिल्ली से उत्तराखंड जाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जनवरी 2024 से मवाना-बहसूमा हाईवे पर भैंसा गांव के सामने बने टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की योजना बनाई जा रही है। नीचे खबर में जानते हैं कि क्या दिल्ली से उत्तराखंड जाना चाहिए या नहीं: 

 
Delhi वालों को अब यहाँ पर देना होगा टोल, 1 तारीख से लागू होंगे नए नियम 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली से उत्तराखंड जाना चाहने वालों को अब एक अतिरिक्त स्थान पर टोल भरना होगा। मवाना जाने वालों को टोल टैक्स भी देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने झुनझुनी गांव तक मवाना बहसूमा बाईपास हाईवे को लगभग पूरा कर लिया है। जल्द ही इस पर वाहन चलेंगे। मसूरी में बन रहे ओवरब्रिज को भी चार दिन में शुरू कर दिया जाएगा।

जनवरी 2024 से मवाना-बहसूमा राजमार्ग पर भैंसा गांव के सामने बने टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की योजना बनाई जा रही है। जनवरी 2024 तक, मेरठ से झुनझुनी गांव तक लगभग ४० किमी लंबी राजमार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।

टोल टैक्स का भुगतान सिर्फ फास्टैग से

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रशासनिक प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि हाईवे पर निर्मित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स केवल फास्टैग से वसूला जाएगा। यह एकमात्र विकल्प होगा। नक्द देने पर टोल टैक्स दोगुना देना होगा।

Petrol Diesel Price : अब इस स्कीम के तहत सस्ता मिलेगा पेट्रोल और डीजल

तीन वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर मेरठ पौड़ी पर फोर लेन का निर्माण चल रहा है। इस राजमार्ग पर कई पुल यातायात के लिए खुले हैं। दो दिन पहले, मवाना रोड पर सैनी गांव के सामने ओवरब्रिज खुला हुआ है। वाहना चालकों को वहां लगने वाले जाम से छुटकारा मिल गया है।

उधर, मसूरी में बनाया जा रहा ओवरब्रिज जल्दी ही पूरा हो जाएगा। ओवरब्रिज चार दिनों में यातायात के लिए खोला जाएगा। वहीं झुनझुनी के पास बनाया जा रहा ओवरब्रिज भी इसी महीने पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहन मेरठ से झुनझुनी तक हाईवे पर चल सकेंगे। झुनझुनी गांव मेरठ से करीब ४० किमी दूर है।

फोरलेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

- बिजनौर से मेरठ की दूरी 60 मिनट में निर्धारित होगी - मेरठ से नजीबाबाद 90 मिनट में पहुंच जाएगा— मेरठ-नजीबाबाद के बीच दो टोल बनेंगे और बिजनौर-नजीबाबाद के बीच चार बाईपास बनेंगे।