Delhi Flood: दिल्ली वालों की हर पल बढ़ रही है टेंशन, यमुना में फिर बढ़ा जलस्तर, दिल्ली में बरकरार है खतरा
Delhi Yamuna Floods: आपको बता दे कि दिल्ली में खतराबरकरार है. आप जानते होगे कि यमुना का जलस्तर एक बार कम होने के बादर फिर बढ़ने लगा है. आपको बता दे कि सोमवार की सुबह यमुना का जलस्तर घटकर 205.33 मीटर तक पहुंच गया था. लेकिन इसके बाद दोपहर को 12 बजे यह बड़कर 205.80 मीटर पहुंच गया है.
Haryana Update: दिल्ली में खतरा अभी भी बरकरार है। यमुना का जलस्तर 205.45 मीटर से 205.80 मीटर हो गया है। आपको बता दें कि जलस्तर पुनः बढ़ने लगा है।
दिल्ली मे यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से जलस्तर में कमी हुई, यह 205.33 मीटर तक पहुंच गया।
लेकिन अब इसमें अचानक वृद्धि दर्ज की जा रही है। अब राहत और बचाव कार्य में कमी आने की आशंका है।
यमुना में आने वाली बाढ़ ने दिल्ली के छह जिलों के कई इलाकों में कई फीट तक पानी भर दिया, जिससे हालात खराब हो गए।
हालांकि, सेना, नेवी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और कई सरकारी निकाय स्वास्थ्य से निपटने में लगे हुए हैं। लेक िन अब जलस् तर के बढ़ने से परेशान हो रही है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर तक गिर गया। यमुना का जलस्तर दिल्ली में दोपहर 12 बजे 205.80 मीटर तक पहुंचने से बाढ़ का खतरा फिर से बढ़ा है।
मुख्य बात यह है कि यमुना का जलस्तर सुबह 6 बजे 205.45 मीटर था लेकिन अब 205.80 मीटर है। यानी पिछले छह घंटों में इसमें तेजी से वृद्धि हुई है।
इस बीच देखा जाए तो हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के बाद अब यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने के साथ चिंता का विषय बन गया है. अभी भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
ऐसे में माना यह जा रहा है कि सोमवार शाम तक यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है. वहीं, दिल्ली सरकार और प्रशासन बाढ़ प्रभावितों को रेस्क्यू कराने के बाद राहत कैंपों में उनको सुविधा मुहैया कराने में जुटी है.
उधर, यमुना के वाटरलेवल में कमी आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल कह रहे थे कि पानी का लेवल कम होने के बाद राहत कैंपों से लोग अपने घरों की तरफ वापस लौटेंगे.
लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी खतरा टला नहीं है और पीड़ितों के फिलहाल अपने घरों की तरफ लौटने की संभावना कम नजर आ रही है.
ये है हर 2 घंटे बाद यमुना का जलस्तर
सुबह 6 बजे- 205.45 मीटर
सुबह 8 बजे- 205.50 मीटर
सुबह 10 बजे- 205.70 मीटर
दोपहर 12 बजे- 205.80 मीटर
बताते चलें कि दिल्ली के सभी बाढ़ प्रभावित 6 जिलों में हालात खराब हैं. इसके चलते दिल्ली सरकार ने 17 और 18 जुलाई को दो दिन के लिए फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का निर्णय भी लिया.
सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का कार्य निरंतर जारी है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 13.2 मिमी. बारिश भी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.
इसके अलावा अभी आईटीओ बैराज के खराब व बंद पड़े 5 गेटों को भी पूरी तरह से नहीं खोला जा सका है. अभी तक कड़ी मशक्कत के बाद नेवी की मदद से 2 गेटों को ही ओपन किया जा सका है.
वहीं, बाकी 3 गेटों को खोलने का प्रयास निरंतर जारी है. जिससे यमुना के पानी को आगे भेजने का काम और तेजी से किया जा सकेगा. इसके बाद आसपास के बाढ़ में डूबे इलाकों से पानी निकालने का काम जोर शोर से हो सकेगा.
अगले एक दो दिनों में स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट इसके लिए मुश्किलें खड़ी करता भी नजर आ रहा है.