logo

Chanakya Niti: ऐसे गुणों वाली पत्नी अच्छे खासे घर को कर देती है बर्बाद

Chanakya Niti: आपको बता दें, की एक व्यक्ति इससे ग्रसित होता है, तो वह अपने आसपास के लोगों के जीवन को भी कष्ट देता है। यही कारण है, जानिए पूरी जानकारी। 
 
Chanakya Niti
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपकी जानकारी  के लिए बता दें, की शादी करने वाली एक स्त्री अपने पति और पूरे पीढ़ी की खुशियों के लिए उत्तरदायी होती है। वह किसी घर में इज्जत और बहू बनकर जाती है। इसलिए, एक विवाहित महिला को हर कदम पर बहुत सोच-समझकर विचार करना चाहिए। माना जाता है कि एक अच्छी पत्नी भी एक बुरे आदमी को सुधार सकती है, उसकी कमियों को सफलता में बदल सकती है। लेकिन परिवार के प्रत्येक सदस्य को इसका सामना करना पड़ सकता है अगर पत्नी का स्वभाव इसके विपरीत है। खुद पति भी कभी खुश नहीं रहता।

यदि पत्नी में पतन करने वाले गुण हों तो उसे छोड़ देना ही उचित होगा, यह महान कूटनीतिक और दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति नामक पुस्तक में बताया है। नीचे दिए गए लक्षणों से आप खराब पत्नी की पहचान कर सकते हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार, बहुत कठोर शब्दों का प्रयोग करने वाली पत्नी के त्याग को सही माना जाता है। क्योंकि ऐसे लोगों की बोली बहुत घातक हो सकती है साथ ही, ऐसे लोगों को दूसरों की भावनाओं की परवाह नहीं है।

बात को बिना समझे गुस्सा होना एक इंसान की प्रकृति है, लेकिन जब एक व्यक्ति इससे ग्रसित होता है, तो वह अपने आसपास के लोगों के जीवन को भी कष्ट देता है।
यही कारण है कि आर्चाय चाणक्य कहते हैं कि गुस्सैल पत्नी को अपने और अपने परिवार की खुशी के लिए छोड़ना ही अच्छा है।

घर में अशांति पैदा करने वाली पत्नी के साथ जीवन कभी भी सुखद नहीं होता। ऐसी स्त्रियां अपने बच्चों को भी अच्छे गुण नहीं सिखा पाती हैं, इसलिए पूरी पीढ़ी इस गुण से पीड़ित हो सकती है।

क्या आपको लगता है कि एक अच्छी पत्नी है?
चाणक्य सिद्धांत के अनुसार, एक स्त्री अपने कर्म, धर्म और वचन से शुद्ध होने पर अच्छी पत्नी कहलाती है। उसे पता है कि उसके शब्दों और कार्यों का क्या असर होगा। उसे कम पैसों में घर चलाना भी आता है। इसके साथ ही अपने प्यारे पति को हर सुख-दुख में साथ दें।