logo

Budget 2024 : वित्त मंत्री 2024 में करेगी 5 बड़े ऐलान, जिसे सुनकर झूम उठोगे आप

Govt Scheme : जैसा कि आप जानते हैं, देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद सत्र में बजट 2024 पेश करेंगी। सूत्रों का कहना है कि सरकार बजट में पांच बड़ी घोषणाएं कर सकती है। नीचे खबर में जानें कि इन पांच महत्वपूर्ण घोषणाओं से आम जनता को लाभ होगा या नहीं 

 
Budget 2024 : वित्त मंत्री 2024 में करेगी 5 बड़े ऐलान, जिसे सुनकर झूम उठोगे आप 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : बजट आगामी फरवरी में संसद सत्र में पेश किया जाएगा। इस दौरान, केंद्र सरकार GYAN मुद्दे पर बहुत कुछ कह सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, GYAN के चारों एल्फाबेट G से Gareeb, Y से Yuva, A से Annadata और N से Nari हैं, जिसमें सरकार का पूरा ध्यान है। बजट सेशन इस बार 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र में होगा। यह 17वीं संसद है।

पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण 


मिली जानकारी के अनुसार, आर्थिक सर्वेक्षण को संसद सत्र में सबसे पहले 31 जनवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन संसद को संबोधित करेंगी। बजट 2024 में कई घरेलू उत्पादों में राहत की उम्मीद है, क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के कारण ऐसा होगा। अंतरिम बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करेंगी।

पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ेगी, NPS पर भी घोषणा  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजट में महिलाओं और जरूरतमंद जातियों के लिए विशिष्ट घोषणाएँ की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) पर भी नई योजना बनाई है, जिस पर बजट में कई घोषणाएं की जा सकती हैं।

Salary Hike 2024 : बैंक कर्मचारियो की तो लग गई लॉटरी, हफ्ते में 5 दिनो तक काम, साथ ही सैलरी भी बढ़ेगी
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र चलेगा। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने का अनुमान है। यह बजट चुनावी वर्ष होने के कारण जनता से कई उम्मीदें हैं। सरकार भी जनहित बजट प्रस्तुत करने की कोशिश करेगी।

बजट सत्र के मुख्य मुद्दे 

17वीं लोकसभा का बजट अंतिम होगा।
31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद में बजट सत्र होगा।
1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट प्रस्तुत करेंगी।
बजट में युवा, महिलाएं, किसान, रोजगार, सैनिक और अन्य विषयों पर योजनाएं प्रस्तुत की जाएंगी।