logo

Breaking News: कब तक होता रहेगा अपराध, 108 साल की बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा

‘मैं पिछले रविवार को सुबह 6 बजे उठी, सबसे पहले नानी को देखा। नानी बिस्तर पर नहीं दिखी। मैंने सोचा शायद बाहर बैठी होंगी। उनसे चला नहीं जाता, फिर भी जैसे-तैसे उठ कर चली गई होंगी। जब मैं बाथरूम के पास गई तो जो देखा उससे हाथ पैर सुन्न हो गए। नानी खून में लथपथ तड़प रही हैं। फर्श पर कटे हुए पैर थे।’
 
Breaking News: कब तक होता रहेगा अपराध, 108 साल की बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jaipur Breaking News:  जयपुर में रविवार रात चांदी के कड़े चुराने के लिए 108 साल की महिला के दोनों पैर काट दिए गए। दो दिन के असहनीय दर्द के बाद बुजुर्ग जमुना देवी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने हत्यारे प्रकाश प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया है। प्रजापत पहले जमुना देवी के घर किरायेदार था।

रविवार रात जयपुर में घटी इस घटना के बारे में जिसने भी सुना सिहर उठा। कितना खौफनाक था वो मंजर...।


"दोहिती बोली- नानी खून में लथपथ थीं, समझ नहीं आया क्या करूं"("Dohiti said - Nani was covered in blood, I did not understand what to do")

‘मैं पिछले रविवार को सुबह 6 बजे उठी, सबसे पहले नानी को देखा। नानी बिस्तर पर नहीं दिखी। मैंने सोचा शायद बाहर बैठी होंगी। उनसे चला नहीं जाता, फिर भी जैसे-तैसे उठ कर चली गई होंगी। जब मैं बाथरूम के पास गई तो जो देखा उससे हाथ पैर सुन्न हो गए। नानी खून में लथपथ तड़प रही हैं। फर्श पर कटे हुए पैर थे।’

‘मैं जोर-जोर से रोने लगी। जैसे-तैसे चीख-चीखकर मम्मी को बुलाया। मम्मी भी दौड़ी-दौड़ी आई। नानी को इस हाल में देखकर वे भी बेसुध हो गईं। कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। किराएदार को आवाजें लगाईं। एक बार को तो किराएदार के भी होश उड़ गए, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई। उसने नानी को गोद में उठाया और कमरे में लेकर आया’।(' I started crying out loud. As soon as she screamed, she called mom. Mom also came running. Seeing Nani in this condition, she also became unconscious. I could not understand anything. Called the tenant. Once upon a time the tenant also lost his senses, but he showed courage. He picked up the grandmother in her lap and brought her to the room.)

VLC Site Ban: लोगों के पर्सनल डेटा को शेयर कर रही थी ये साइट, अब हो गई बैन

‘नानी को देख कर मैं बिलकुल पागल जैसी हो गई थी। मम्मी ने मुझे झकझोरा और कहा जल्दी मामा-बड़े मामा को फोन कर। जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई, मैंने उन्हें और पुलिस को फोन किया।’

"डॉक्टर बोले- ऐसा अपराध देखकर कोई भी सिहर जाए"

‘अस्पताल में था, जब पता चला कि कड़े निकालने के लिए 108 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काट दिए गए हैं। मैं ट्रॉमा सेक्शन की ओर दौड़ा। बुजुर्ग वैसे ही नहीं बोल पाती थीं और इस कंडीशन में तो उनके शरीर में तड़पने लायक जान तक नहीं बची थी’।

‘जमुना देवी होश में थीं। ऊंचा सुनती थीं, लेकिन इलाज के संबंध में जब बात की, तो इशारे में जवाब भी दिया। मुझे दोहिती मिली, वो तो बोलने तक की कंडीशन में नहीं थी। उसके आंसू नहीं रुक रहे थे, वो तो बस इतना बोली कि नानी कुछ नहीं बोल पातीं।’

"अपने पैरों का कर्ज चुकाने के लिए काटे जमुना के पैर"("Jamuna's feet were cut to pay off the debt of his feet")

पूछताछ में हत्या करने वाले आरोपी प्रकाश प्रजापत ने बताया- कुछ साल पहले उसका सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था। 4 लाख का खर्चा हुआ। इसके बाद वह इस कर्ज को चुका नहीं पा रहा था। आए दिन पैसे मांगने वाले उसके घर आते थे। इस पर उसने महिला को मारने और लूटने का प्लान बनाया।(Every day people asking for money used to come to his house. On this he made a plan to kill and rob the woman.)

प्रकाश प्रजापत पहले जमुना देवी के घर पर किराए से रहता था। घर में हुए एक विवाद के बाद उससे मकान खाली करवा लिया गया था। इसके बाद प्रकाश प्रजापत आसपास की कॉलोनी में मकान किराए पर लेकर रहने लगा। पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू की तो प्रकाश की स्कूटी CCTV में दिख गई थी। इस स्कूटी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

 

"आरोपी प्रकाश प्रजापत के पास से बरामद किए गए बुजुर्ग महिला के चांदी के कड़े"


जयपुर में 108 साल की जमुना देवी के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े और लॉकेट ले जाने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनका पुराना किराएदार ही था।
घटना के दो दिन बाद मंगलवार सुबह दस बजे जमुना देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिए बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की और उसके पैर काट दिए।(Jamuna Devi died during treatment at 10 am on Tuesday, two days after the incident. Here, the police has arrested the accused. According to the police, the accused robbed the elderly woman and cut off her legs to repay the loan.)