logo

BIG BREAKING: गृह मंत्री अनिल विज ने किए 3 कर्मचारी सस्पेंड, नगर परिषद अंबाला कैंट का किया निरीक्षण

गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद का औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली. नगर परिषद में लापरवाही इतनी है कि DC के आदेश पर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही. शिकायतों के निपटान करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं.
 
BIG BREAKING: गृह मंत्री अनिल विज ने किए 3 कर्मचारी सस्पेंड, नगर परिषद अंबाला कैंट का किया निरीक्षण
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BIG BREAKING NEWS: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को अंबाला कैंट नगर परिषद का निरीक्षण किया, औचक निरीक्षण की भनक लगते ही नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.
 

Watch video Here-----

 

विज ने शिकायतों का निपटारा न करने पर 3 कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद में आई शिकायतों को खंगाला. जांच में ज्यादातर शिकायतों पर अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया.(Vij instructed to suspend 3 employees for not resolving the complaints. During the inspection, Home Minister Anil Vij scrutinized the complaints received in the city council. In the investigation, on most of the complaints, the officials did not take any action.)

गृह मंत्री ने खुद कॉल करके शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याएं पता की और नगर परिषद के अधिकारियों की फटकार लगाई. जानकारी के मुताबिक, एक शिकायत स्ट्रीट लाइट(street light) से संबंधित थी जो 11 सितंबर से लंबित पड़ी थी.

इसके अलावा भी कई तरह की लापरवाही सामने आई, जिस पर संज्ञान लेते हुए विज ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए.


भविष्य में किसी को छोड़ूंगा नहीं- अनिल विज


गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां मिली.नगर परिषद में इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि DC के आदेश पर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही. शिकायतों के निपटान करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं.(So much care is being taken in the city council that even on the orders of DC, no action is being implemented. Instructions have been given to suspend the employees who are negligent in resolving the complaints.)
उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ चेतावनी है, भविष्य में किसी को छोड़ूंगा नहीं.