logo

Adampur Elections: अरविंद केजरीवाल आज हिसार में आदमपुर उम्मीदवार की करेंगे घोषणा

AAP सुप्रीमो दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल आज हिसार आएंगे। वे आदमपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। उम्मीदवार के तौर पर सतेंद्र सिंह का नाम लगभग तय है। ​​​​​​
 
Adampur Elections: अरविंद केजरीवाल आज हिसार में आदमपुर उम्मीदवार की करेंगे घोषणा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सतेंद्र सिंह जाट जाति से है। 2014 में कांग्रेस की टिकट पर वे आदमपुर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। वे न्योली कलां गांव से हैं और हरियाणा गैस एजेंसी एसोसिएशन के प्रधान है।

 

3 नामों की सूची की थी तैयार


इस सूूची में शिक्षा संवाद यात्रा लीड करने वाले उमेश शर्मा, जिला पार्षद राम प्रसाद गढ़वाल और भाजपा से आप में शामिल हुए सतेंद्र सिंह का नाम था।

 

इसमें सतेंद्र सिंह का नाम पर अंतिम मुहर लगनी तय है। इस मौके कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल के साथ आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, अशोक तंवर, प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, अनुराग ढांडा भी होंगे।

आप ने प्रदेश कार्यकर्ताओं को बुलाया आदमपुर


आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को आदमपुर पहुंचने का निर्देश दिया है। आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि 2024 के चुनाव का गेटवे आदमपुर से खुलेगा।

यह उप चुनाव हम सब को मिलकर लड़ना है। आप हरियाणा के सभी क्रांतिकारियों से अपील है कि वे आदमपुर पहुंचे। अनुराग ढांडा, महेंद्र चौधरी, प्रवीण प्रभारक, दिनेश प्रताप, अशोक तंवर मीटिंग लेंगे।

आज से शुरू हो रहे नामांकन


आदमपुर उप चुनाव को लेकर आज से नामांकन पत्र दाखिल होने शुरू हो चुके हैं। नामाकन दोपहर 11 बजे भरे जाएंगे और 3 बजे तक लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन आयोग ने DDPO को RO नियुक्त किया है।