logo

Accident Big Breaking : मध्य प्रदेश दर्दनाक हादसे में बस-ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की हुई मौत

गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए।
 
Accident Big Breaking : मध्य प्रदेश दर्दनाक हादसा में बस-ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की हुई मौत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Road Accident in Rewa: मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रीवा(Rewa Road Accident) जिले के सोहागी पहाड़ी के पास हैदराबाद से जबलपुर, कटनी, रीवा के रास्ते प्रयाग राज जा रही बस दुर्घटना की शिकार हो गई। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। 40 के करीब लोग घायल हो गई। कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

"मौके पर पुलिस प्रसाशन मौजूद"


गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए।

This famous actress died in a road accident, died at the age of 26
हादसे की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। वहीं प्रशासन यात्रियों के लिए इलाज और तमाम सुविधा जुटा रहा है।

"ट्रक से टकराने पर हादसा"("Accident When it Collided with a Truck")

घटना शुक्रवार देर रत की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 30 से एक बस जबलपुर, कटनी, रीवा(Rewa Road Accident) के रास्ते हैदराबाद से प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर के लिए निकली थी।
बस जैसे ही एमपी-यूपी की सीमा से कुछ पहले सोहागी पहाड़ी के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई।

"मृतक नेपाल-बिहार-यूपी के रहने वाले हैं"("The deceased are residents of Nepal-Bihar-UP")

बस में 100 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। इसमें से सभी लोग बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत यात्रियों में कौन-कौन और कहां से हैं। घटना के बाद से प्रशासन और पुलिस लगातार अलर्ट पर है। अस्पताल में घायलों को भर्ती कराने के बाद सभी की जानकारी निकली जा रही है, जिससे उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।