logo

हैरान कर देना वाला मामला आया सामने! पति के Beauty Parlour जाने के लिए मना करने पर पत्नी ने लगायी फाँसी,

पति ने अपनी पत्नी को Beauty Parlour जाने से मना कर दिया तो उसने नाराज होकर फांसी लगा ली। पति ने जब पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो.....
 
पति के Beauty Parlour जाने के लिए मना करने पर पत्नी ने लगायी फाँसी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पति ने अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से मना कर दिया तो उसने नाराज होकर फांसी लगा ली। (Beauty Parlour)पति ने जब पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से पति भी हैरान है। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे। बलराम घर पर रहकर ही सिलाई का काम करता था। 

मामला  शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पति बलराम यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नि रीना Beauty Parlour जाने के लिए उससे झगड़ा कर रही थी। जब उसने उसे पार्लर जाने से मना कर दिया तो उसने फांसी लगा ली। वहीं बलराम यादव के पड़ोसियों की मानें तो दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे। 

झगड़े के बाद लगा ली फांसी(Beauty Parlour)
यादव ने बताया कि जब उसने Beauty Parlour जाने से मना कर दिया तो रीना नाराज होकर कमरे में चली गई। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसे शक हुआ, इसके बाद उसने झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रानी फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। उसने तुरंत दरवाजा तोड़कर रीना को फांसी के फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।